
क्रिकेट संघ बिलासपुर की अंडर 19 वनडे की दोनो टीम घोषित….

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा दिनांक 15 नवंबर को आधारशिला विद्या मंदिर स्कूल में ट्रायल लिया गया।जिसके चयनकर्ता रितेश शुक्ला, सुशांत शुक्ला, सैयद जावेद और आकाश सिंह थे।अंडर 19 के ट्रायल के दौरान कुल 148 खिलाड़ी ट्रॉयल देने पहुंचे थे।
इन सभी खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन के पश्चात चयनकर्ता ने अंडर 19 कैंप के लिए सम्भावित खिलाड़ियों का कैंप और 12 सलेक्शन मैच कराया गया उसके बाद ही inter डिस्ट्रिक्ट मैच के लिए बिलासपुर और बिलासपुर ब्लू टीम घोषित किया गया है और इस बार बिलासपुर के लिए बहुत harsh का विषय है कि बिलासपुर की दोनों टीम एलीट ग्रुप में मैच खेलेंगे।
बिलासपुर की टीम इस प्रकार है:- शैवाल सरकार, जयंत यादव, रणवीर चड्डा, आयुष तोड़ेकर , गुणवंत अवस्थी (C), आर्यन सिंह, श्रीसंत खरे, अजय चंद्राकर, संदेश कुमार दुबे, उत्कृष्ट तिवारी, गुलशन राज, सिद्धांत सिंह ठाकुर, यश शर्मा, नव्य वाधवानी, आधार सलूजा और आयुष कुमार, arahan ahmed का चयन किया गया है जो कि धमतरी के लिए रवाना होगी |
बिलासपुर ब्लू की टीम इस प्रकार है:- विग्नेश गिरी (c), हर्ष कुमार, पीयूष चन्द्र, अंश कोरी, ललित सोनकर, विवेक वरदान दुबे, उत्कर्ष तिवारी, सागर सिंह, अमन मौर्य, जी कविश नायडू, निखिल शर्मा, आरुष कापसे, आरव राय, टी लक्षित कार्तिकेयन, अक्षत श्रीवास्तव, प्रथम मोटवानी का चयन किया गया है जो कि dallirajhara के लिए रवाना होगी |
अंडर 19 वनडे एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता 2027- 28 जो कि 13 नवंबर से छत्तीसगढ़ के अलग अलग मैदान में खेला जाएगा। जिसमें 2 ग्रुप बनाया गया है ए और बी। बिलासपुर अंडर 19 की टीम ग्रुप ए में है जो कि पहला मैच रायपुर ब्लू के मध्य धमतरी में खेलेंगे , दूसरा मैच बीसीए के मध्य 14 नवबंर को उसी ग्राउंड में खेलेंगे, तीसरा मैच उसी मैदान में 15 नवंबर को राजनांदगांव के मध्य खेलेंगे और अंतिम लीग मैच कांकेर में 18 नवंबर को नारायणपुर के मध्य खेलेंगे।
वही बिलासपुर ब्लू की टीम ग्रुप बी में है
जो कि दल्लीराजहरा में तीन मैच खेलेंगे पहला 13 नवंबर को दुर्ग के मध्य, 15 नवंबर को महासमुंद के मध्य, 17 नवंबर को प्लेट कंबाइंड के मध्य और 18 नवंबर को चौथा मैच राजनांदगांव में रायपुर के मध्य खेलेंगे।
दोनों ही टीम कल दोपहर को धमतरी और दल्लीराजहरा के लिए निकलेंगे।
यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा दिया गया।






