सबमर्सिबल पम्प को चोरी करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर । अमृत मिशन योजना के तहत लगने वाले सबमर्सिबल पाइप को चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है।
दरअसल प्रार्थी कृष्णपाल सिंह कटगी कसडोल ने रतनपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके द्वारा कोटा विकास खण्ड के गाँव में अमृत मिशन के तहत पाईप लाईन बिछाने का काम किया जा रहा था, जिसमें ग्राम तिलकडीह में प्रार्थी किराये के मकान में अमृत मिशन योजना अंतर्गन लगाई जाने वाली पाईप, पम्प, जा.आई. स्ट्रेक्चर, पैनल व अन्य सामान रखा था, जिसकी देखरेख के लिये भेंड़ीमुड़ा रतनपुर के रहने वाले पुष्पेन्द्र सिंह को रखा था, व स्वयं बीच-बीच में आकर आता था। प्रार्थी ग्राम तिलकडीह आकर देखा तो स्टोर रूम में रखे 07 नग सबमर्सिबल पम्प 1.5 एच.पी. का नहीं था, जिसके संबंध में देखरेख करने वाले चौकीदार को पुछताछ करने पर चौकीदार पुष्पेन्द्र के द्वारा जानकारी नहीं होना बताया गया। तब चोरी करने वाले आरोपी के खिलाफ रतनपुर थाना में अपराध कायम कर आरोपी की खोजबीन शुरू की गई।
पुलिस आरोपी की खोजबीन करने में जुटी रही। इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से खबर मिली कि पुष्पेन्द्र सिंह ने ही पम्प को चोरी किया है। पुलिस को संदेह होने पर संदेही को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया।तब उसने बताया कि उसे पैसों की जरूरत पड़ने व ठेकेदार के द्वारा पैसा नहीं देने से पर 7 नग सबमर्सिबल पम्प को चोरी कर बेच दिया है। आरोपी के निशानदेही पर चोरी गई पम्प को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।






