
भाजपा नेत्री के खिलाफ 2 लाख ठगी का आरोप

केएसके और प्रकाश इंडस्ट्रीज में नौकरी दिलाने का दिया था झांसा
जांजगीर-चांपा।भाजपा नेत्री के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपए लेने और नौकरी नहीं लगवाने का मामला सामने आया है। दरअसल रायपुर के तेलीबांधा निवासी श्रवण गुप्ता ने जांजगीर निवासी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी पूजा राठौर के खिलाफ एसपी से लिखित शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने ने नौकरी के नाम पर रकम लेने और पैसे पर वापस मांगने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। श्रवण गुप्ता पिछले एक-दो वर्षों से बेरोजगार था और नौकरी की तलाश कर रहा था। इस दौरान उनकी मुलाकात – भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनदर्शन के दौरान पूजा राठौर से हुई। आरोप है कि
पूजा राठौर ने जांजगीर-चांपा जिले के बड़े उद्योगों में पहचान होने की बात कहते हुए केएसके या प्रकाश इंडस्ट्रीज में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। इसके एवज में 3 लाख रुपए देने की बात तय हुई। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने पहले 1 लाख 50 हजार और बाद में 50 हजार रुपए नकद दिए। इस तरह कुल 2 लाख रुपए देने के बावजूद उन्हें नौकरी नहीं मिली। पीड़ित का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर उन्हें छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने एसपी से एफआईआर दर्ज कर रकम वापस दिलाने की मांग की है।
कांसलर के पद से पूजा राठौर को परामर्शदात्री सदस्य आदेश को किया एसपी ने किया निरस्त
परिवार परामर्शदात्री सदस्यों का पुर्नगठन पुलिस मुख्यालय छ.ग. नवा रायपुर के परिपत्र क्रमांक 02/2021 के परिपालन में बढते हुए प्रकरणों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए एवं प्रार्थी/प्रार्थिया को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु परिवार परामर्श केन्द्र जिला जांजगीर-चांपा में परिवारिक समस्यों को सुनने सुलझाने के लिए निःशुल्क सेवा के लिए सक्रिय व जागरूक पूजा राठौर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला जांजगीर-चांपा को इस कार्यालय का पत्र क्रमांक पुअ/जांचा/रीडर-1/44/2026 जांजगीर दिनांक 18.08. 2026 के माध्यम से परामर्शदात्री सदस्य नियुक्त किया गया था। श्रवण गुप्ता तेलीबांधा रायपुर द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर पैसा लेकर आर्थिक लाभ लेने की शिकायत पर कांसलर के पद से पूजा राठौर को परामर्शदात्री सदस्य आदेश को निरस्त किया जाता है।
एसपी बोले,डीएसपी करेंगे मामले की जांच
इस मामले में पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है। इसकी जांच का जिम्मा डीएसपी को सौंपा गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूजा राठौर को 18 अगस्त 2026 को परिवार परामर्श केंद्र जांजगीर में परामर्शदाता सदस्य नियुक्त किया गया था। अब श्रवण गुप्ता की शिकायत पर आर्थिक लाभ लेने के आरोपों का उल्लेख करते हुए उनकी सदस्यता का आदेश निरस्त
कर दिया गया है।






