
ब्राउन शुगर की तस्करी एवं बिक्री करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार,मुंगेली पुलिस को मिली सफलता

बिलासपुर /मुंगेली । भारत सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ के तहत मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा जिले में संचालित ऑपरेशन बाज’ के तहत ब्राउन शुगर, चरस, अफीम जैसे सूखे नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सरदार पटेल वार्ड मुंगेली निवासी सुरेन्द्र पटेल के घर के पीछे बाड़ी में चार व्यक्ति ब्राउन शुगर बिक्री करने के उद्देश्य से रखे हुए हैं। सूचना पर साइबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली मुंगेली की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया।
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई, जहां मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार 4 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उन्होंने अपना नाम जयकुमार साहू पिता संजय साहू उम्र 21 वर्ष निवासी मनुराज टॉकीज के सामने सरदार पटेल वार्ड मुंगेली, दीपक यादव पिता स्व. ललित यादव उम्र 22 वर्ष निवासी रामगोपाल तिवारी वार्ड क्रमांक 01 मुंगेली, रोशन पटेल पिता स्व. सूरज पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी सरदार पटेल वार्ड क्रमांक 02 मुंगेली एवं देवा उर्फ वेदव्यास साहू पिता संजय साहू उम्र 23 वर्ष निवासी मनुराज टॉकीज के सामने सरदार पटेल वार्ड मुंगेली बताए ।चारों युवकों की विधिवत तलाशी लेने पर चारों आरोपियों के कब्जे से तीन पैकेट में कुल 10.20 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पूछताछ में जयकुमार साहू, दीपक यादव एवं रोशन पटेल ने बस से प्रयागराज जाकर ब्राउन शुगर खरीदकर मुंगेली लेकर आए। जिसमें जयकुमार साहू, दीपक यादव, रोशन पटेल एवं देवा उर्फ वेदव्यास साहू ने बिक्री करने के उद्देश्य से इलेक्ट्रॉनिक मशीन की सहायता से छोटी-छोटी पुड़िया बनाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 10.20 ग्राम ब्राउन शुगर कीमत 59,000 रुपये एवं 3 मोबाइल फोन कीमत 1,06,080 रुपये, कुल 1,65,080 रुपये एवं ब्राउन शुगर तौलने का इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन को जप्त कर 4 आरोपियों के खिलाफ सिटी कोतवाली थाना मुंगेली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अखिलेश वैष्णव उपनिरीक्षक सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी (प्रभारी साइबर सेल), प्रउप निरी. नवीन जांगड़े, उपनिरीक्षक पारख साहू, सउनि.विजय बंजारा, प्र.आर. नोखेलाल कुर्रे, नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, मनोज ठाकुर, राजेश बंजारे, दिलीप साहू, आरक्षक रवि मिन्ज, गिरीराज सिंह, भेषज पाण्डेकर, राहुलकांत कश्यप, हेमसिंह ठाकुर, परमेश्वर जांगड़े, राहुल यादव, राकेश बंजारे, अतुल ठाकुर, योगेश यादव, विकास ठाकुर, अरुण साहू एवं नोहर डडसेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी ने आमजनों से की अपील
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि जिले में कहीं भी मादक पदार्थों की अवैध तस्करी, बिक्री अथवा नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। नशामुक्त समाज के निर्माण में मुंगेली पुलिस का सहयोग करें।






