
अग्रवाल प्रीमियर लीग 2.0 का ग्रैंड लॉन्च, 17 दिसम्बर से प्रारंभ होगा ए.पी.एल .

8 टीमों में 120 खिलाड़ी दिखाएंगे चार दिनों तक अपना जौहर, विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में में 2लाख 22 हजार 222 रुपए की नगद राशि एवं ट्रॉफी दी जाएगी
बिलासपुर। अग्रोहा मित्र मंडल के द्वारा दूसरी बार शहर में अग्रवाल प्रीमियर लीग सीजन 2.0 का आयोजन किया जा रहा है जो कि 17 से 20 दिसंबर तक मिनी स्टेडियम दयालबंद में होगा और इस प्रतियोगिता में 8 टीम शामिल होंगी। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 2 लाख 22 हजार 222 की राशि एवं एपीएल प्रीमियर लीग ट्राफी प्रदान की जाएगी, उप विजेता टीम को 1 लाख 11हजार 111 रुपए तथा ट्रॉफी प्रदान की जाएगी इसके अलावा प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच,मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, तथा बहुत सारे पुरस्कार भी खिलाड़ियों को प्रदान किए जाएंगे। अग्रोहा मित्र मंडल के द्वारा इस प्रतियोगिता का होटल कोटियारड मैरियट में एपीएल 2.0 का ग्रैंड लॉन्च किया गया, जिसमें ट्राफी का अनावरण , जर्सी का अनावरण एवं खिलाड़ियों का चयन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीए ओम मोदी तथा डॉक्टर अभिषेक शाह ने खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई देते हुए अग्रोहा मित्र मंडल के एपीएल 2.0 के इस आयोजन की तारीफ की । अतिथियों ने कहा है की आयोजन को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। पिछले बार अग्रोहा मित्र मंडल के द्वारा जो क्रिकेट प्रतियोगिता कराई गई उसमें लोगों में काफी उत्साह था। समाज के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस बार अग्रवाल समाज के युवा खिलाड़ी दुगने उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन करेंगे। आयोजन समिति के प्रमुख अनिल अग्रवाल , नितिन बेरीवाल ,अंकुर अग्रवाल, कपिल जाजोदिया अंशुमन जाजोदिया, विनीत मित्तल ,चंदन अग्रवाल, तथा अग्रोहा मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि इस बार पुरस्कार की राशि पिछले साल से ज्यादा कर दी गई है और आठ टीम बनाई जा रही है जिसमें प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी होंगे । बिलासपुर जिले के अलावा दूसरे जिले के भी छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से अग्रवाल समाजके खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।आज लॉटरी निकालकर खिलाड़ियों का चयन कियागया। अग्रोहा मित्र मंडल के द्वारा जो आठ टीम बनाई गई है उसमें लगदातार वॉरियर्स,टीम, अयोध्या चेरियट, इंद्रप्रस्थ सुपर किंग, एलिट स्क्वाड, यंग फायरिंग गन , ब्लैक राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बिलासपुर, बजरंगी ब्लास्टर टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया है । कल से अग्रवाल समाज के युवा खिलाड़ी एक महीने तक खेल मैदान में प्रैक्टिस भी करेंगे और 17 से 20 दिसंबरतक तक तक अपने जौहर का प्रदर्शन करेंगे।






