
लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर आईटी रेड,बिलासपुर में जेपी मित्तल ग्रुप के ठिकानों पर छापे

बिलासपुर। बुधवार सुबह आयकर विभाग ने कई जगहों पर एक साथ दबिश दी।जिसकी वजह से कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।
आयकर की टीम ने कारोबारी के घर से जरूरी दस्तावेज और फाइलों की बारीकी से जांच करके पूछताछ की।
दरअसल बिलासपुर में लोहा कारोबारी जयप्रकाश उर्फ जेपी मित्तल के ठिकानों पर छापेमारी की गई। तीन गाड़ियों में पहुंची टीम ने विद्या नगर स्थित उनके निवास प्रकाश पुंज और व्यापार विहार स्थित मित्तल स्टील इस्पात, स्टीलमार्ट के ऑफिस और हनुमान हार्डवेयर स्टोर पर दबिश दी। दस्तावेजों की जांच के साथ कारोबारी से पूछताछ की जा रही है। जेपी मित्तल संभाग के बड़े लोहा कारोबारी हैं।
आयकर विभाग की टीमें फर्मों के दस्तावेजों, कारोबारी गतिविधियों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं। विभाग की ओर से अभी यह जानकारी नहीं दी गई है कि जांच के दौरान कौन-कौन से दस्तावेज और जानकारियां मिली हैं।
जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़े तथ्यों और संभावित गड़बड़ियों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बिलासपुर में जेपी मित्तल के ठिकानों पर रेड
लोहा कारोबारी जयप्रकाश उर्फ जेपी मित्तल के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। टीम तीन गाड़ियों में विद्या नगर स्थित उनके निवास प्रकाश पुंज पहुंची।
यहां अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है और कारोबारी से पूछताछ भी की जा रही है।
मित्तल स्टील और स्टीलमार्ट के ऑफिस और दुकान में छापा
इसके अलावा व्यापार विहार स्थित मित्तल स्टील इस्पात और स्टीलमार्ट के ऑफिस और दुकान पर भी आईटी की टीम ने दबिश दी है। यहां हनुमान हार्डवेयर स्टोर के नाम से दुकान संचालित है।
जयप्रकाश मित्तल संभाग के बड़े लोहा कारोबारियों में शामिल हैं। फिलहाल सभी ठिकानों पर जांच जारी है।
आईटी के दबिश से अन्य कारोबारियों के बीच मचा हड़कंप
अचानक हुई दबिश के कारण अन्य बड़े कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया।जिसके लिए व्यापारी वर्ग के लोग पल पल की खबर लेने लगे।लेकिन आईटी की बड़ी कार्रवाई होने के कारण दिल की धड़कने भी बढ़ी रही।






