
नर्सिंग की छात्रा सिमरन के शरीर से मेडिकल के छात्र छात्राएं सिम्स में शरीर विज्ञान का करेंगे अध्ययन

बिलासपुर। नर्सिंग की छात्रा सिमरन के शरीर से मेडिकल के छात्र छात्राएं सिम्स में शरीर विज्ञान का अध्ययन करेंगे। मोपका के रहने वाले शाखा दर्वे शाखा दर्वे के छोटे भाई, उत्तम धारवे की होनहार बेटी सिमरन का आज उनकी मृत्यु के पश्चात साइंस के मेडिकल छात्र-छात्राओं के लिए देहदान किया गया बेटी सिमरन अपने माता-पिता से बार-बार कहती थी कि मैं सिम्स को अपना शरीर दान करके जाऊंगी आज बेटी की अंतिम इच्छा को पूरी करते हुए उत्तम दरवे तथा उनकी पत्नी गुंजा दर्वे परिवार के सदस्यों ने बेटी की अंतिम इच्छा को पूरा करने उनका सम्मान करते हुए मेडिकल छात्र-छात्राओं के लिए बेटी का देहदान करने का निर्णय लिया। और परिवार जनप्रतिनिधि,गांव वालों की मौजूदगी में सिम्स के डीन रमणेश मूर्ति ने सिम्स प्रबंधन की मौजूदगी में देहदान को स्वीकार किया।
सिम्स के डीन रमणेश मूर्ति ने कहा है कि सिमरन बिटिया के शरीर से मेडिकल के प्रथम वर्ष से लेकर पीजी के छात्र-छात्राएं पढ़ाई करेंगे और विभिन्न शरीर रचना की जानकारी भी प्राप्त करेंगे। सिमरन के शरीर को पूरे सम्मान के साथ साइंस को सौंपा गया है। सिमरन के माता-पिता एवं परिजन काफी संख्या में मौजूद थे । प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष प्रत्येक छात्र छात्राएं जो मेडिकल कॉलेज में अध्ययन करते हैं वह सिमरन के मृत शरीर से अध्ययन प्राप्त करेंगे। रमणेश मूर्ति ने बताया की तंत्रिका तंत्र, पाचन ,तंत्र रुधिर तंत्र, श्वसन तंत्र एवं सभी शारीरिक त्रतो का अध्ययन अध्यापन भी करेंगे। एनाटामी विभाग अध्यक्ष डॉक्टर शिक्षा जांगड़े ने देहदान को स्वीकार किया। रमणेश मूर्ति ने कहा कि नेत्रदान देहदान बहुत बड़ा पुण्य का काम है। साखन दरवे, उत्तम दरवे के परिवार ने बहुत बड़ा पुण्य का काम किया है आज सिम्स से प्रबंधन ने भी सिमरन बिटिया को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रामेश्वर खरे,विजय केसरवानी, राजेंद्रसाहू,, अंकित गौरहा धनंजय सिंह ,मनीष सेगर, किशन पटेल संतोष कौशिक समेत काफी संख्या में सूर्यवंशी समाज तथा बेलतरा जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। विजय केसरवानीने कहा है कि दरवे परिवार ने बहुत बड़ा पुण्य का काम किया है। डीन रमणेश मूर्ति ने बताया कि अब तक 19 लोगों ने देहदान किया है। इस वर्ष 6 लोगों ने देहदान किया। आज सिमरन नर्सिंग की छात्रा जो बीमारी के साथ सिम्स में भर्ती हुई थीमृत्यु हो जाने पर यहां पर एनाटॉमी शरीर रचना विज्ञान एवं संस्थान की ओर से हमने उसे पूरे सम्मान के साथ ग्रहण किया हैसर्वप्रथम उनके परिवार के प्रयास की के लिए कृतज्ञता की और उन्हें विश्वास दिलाया कि हम गरिमा के साथ सम्मान के साथ सदैव उनके ऋणी रहेंगे और देवदान में प्राप्त शरीर का प्रयोग प्रथम वर्ष एमबीबीएस से लेकर स्नातकोत्तर तक विभिन्न विषयों के छात्र-छात्राएं आकर जो शरीर रचना विन्यास संयोजन विभिन्न तंत्र है रुधिर तंत्र पाचन तंत्र को जानते हैं और इससे जो मेडिकल बीमारियों की अंगों की जो बीमारी के दौरान जो प्रभाव होते हैं उसे समझने में डॉक्टरों को मदद मिलती है। और ऐसे लोगों की रुचि बड़ी है और जागरूकता भी बड़ी है लोग मानते हैं कि जला दिए जाने से शरीर का अस्तित्व खत्म हो जाता है लेकिन अगर चिकित्सा छात्र पढ़कर इससे ज्ञानार्जन करते हैं तो उसका उपयोग हुए मानवता के पीड़ित मानवता की सेवा की यही करेंगे विश्वास के साथ अभी देवदान की संख्या बड़ी है वर्तमान में हमारे पास 19 जो देवदान से प्राप्त बॉडी है वह रिजर्व में रखी गई है 6 बॉडी का उपयोग पढ़ाई है तो अभी किया जा रहा है और उसके बाद फिर अलग-अलग समय पर उनके अंगों का शरीर के विभिन्न तंत्रिकाओं का विषय सब्जेक्ट और पाठ्यक्रम के अनुसार अध्ययन अध्यापन और शैक्षणिक कार्यक्रम में उपयोग किया जाता है और डेडान के पूर्व सिमरन को श्रद्धांजलि दी गई।






