
4 फरार वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में किया गया पेश,जुआ खेलते 2 आरोपी गिरफ्तार,अवैध शराब बिक्री की सूचना पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

बिलासपुर/मुंगेली / एसएसपी भोजराम पटेल के द्वारा जिला मुंगेली में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन बाज के तहत फरार स्थायी वारंटी तामीली करने एवं जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया जिस पर साइबर सेल एवं मुंगेली, और फास्टरपुर थाना के द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में 4 स्थायी वारंटी तामील किया गया एवं 1 प्रकरण जुआ, तथा अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।
4 फरार स्थायी वारंटी तामीली
न्यायालय मुंगेली के वर्ष 2020 प्रकरण में सिटी कोतवाली मुंगेली के अपराध में फरार स्थायी वारंटी गोवर्धन यादव पिता रमेश उम्र 32 वर्ष निवासी पंडरभट्ठा की लगातार पतासाजी किया जा रहा था जिसे पतासाजी के दौरान बिलासपुर से पकड़ा गया । न्यायालय रायपुर के वर्ष 2023 में चेक बाउंस की धारा 138 एन आई एक्ट के तहत फरार स्थायी वारंटी शुभम शर्मा पिता राजेंद्र शर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम हरदी पथरिया को मुंगेली से पकड़ा गया,वर्ष 2021 सिटी कोतवाली मुंगेली के फरार स्थायी वारंटी राजू साहू पिता संजू उम्र 30 वर्ष निवासी लिंगियाडीह को जिला अस्पताल बिलासपुर के पास पकड़ा गया, वर्ष 2023 सिटी कोतवाली थाना के फरार आरोपी योगेश सोनवानी पिता मानदास उम्र 35 वर्ष निवासी गांधी नगर सोढार को मुंगेली में पकड़ा गया। सभी 4 फरार स्थायी वारंटियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
1 प्रकरण जुआ की कार्यवाही
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत किरण फ्यूल्स के पास 52 पत्ती से काटपत्ती जुआ खेलते 2 जुआरी रिजवान कुरैशी पिता इलियास कुरैशी उम्र 30वर्ष साकिन मुंगेली बड़ा बजार और शेर सिंह पिता शंकर धोबी उम्र 47 वर्ष साकिन रामगढ मुंगेली से मौके में जप्ती रकम -1700 नगद एवं दो बाइक को जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
फास्टरपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्राम खैरा सेतगंगा में कार्यवाही के लिए निरंजन टोंडर पिता बैसाखू टोंडर, उम्र 50 वर्ष के दुकान पर दबिश देने पर शराब नहीं मिला। पर लेकिन बारीकी से जांच कर शराब बिक्री करते पाए जाने पर सख्त हिदायत देकर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।




