
सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता – दुर्गम जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प से 08 नग कंट्रीमेड हथियार सहित भारी मात्रा में कारतूस, टिफिन बम एवं विस्फोटक सामग्री बरामद

आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त इंटेलिजेंस के आधार पर की गई कार्यवाही।
02 नग सिंगल शॉट एवं 06 नग भरमार बंदूक, कुल 08 नग हथियार बरामद।
जिंदा कारतूस – एके-47 रायफल 98 नग, एसएलआर रायफल 49 नग, इंसास रायफल 35 नग, .303 रायफल 30 नग, 9 एमएम 13 नग, 12 बोर रायफल 04 नग, कुल 229 नग कारतूस बरामद।
03 नग देशी हैंड ग्रेनेड, तीर बम 03 नग, 10 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद।
25.11.2026 को थाना चिंतलनार क्षेत्रांतर्गत गुण्डराजगुड़ेम एवं रासापल्ली के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग एवं एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को मिली सफलता।
जिला बल, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम द्वारा सफल एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान संचालित किया गया
नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डम्प को सुरक्षित रूप से बरामद कर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही जारी है
सुकमा ।जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों द्वारा पूर्व में जंगलों एवं दुर्गम क्षेत्रों में छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री के डम्प की बरामदगी हेतु लगातार एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में *पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, श्री बद्री नारायण मीणा, पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज तिर्की तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुंवर* के मार्गदर्शन में आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त महत्वपूर्ण इंटेलिजेंस के आधार पर दिनांक *25.11.2026* को थाना चिंतलनार क्षेत्रांतर्गत गुण्डराजगुड़ेम एवं रासापल्ली के पहाड़ी-जंगल क्षेत्र में *जिला बल, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम* द्वारा एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान दिनांक *25.11.2026 को दोपहर रासापल्ली के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डम्प का पता चला।* संयुक्त टीम द्वारा डम्प की सघन सर्चिंग करने पर *08 नग कंट्रीमेड हथियार, 01 नग टिफिन बम (वायर रहित अवस्था में), विभिन्न हथियारों के कुल 229 नग जिंदा कारतूस, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं अन्य नक्सली उपयोगी सामग्री* बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
🔻 *बरामद डम्प सामग्री की सूची :-*
1. *सिंगल शॉट रायफल* – 02 नग।
2. *भरमार बंदूक* – 06 नग।
3. *एके-47 के जिंदा कारतूस* – 98 नग।
4. *एसएलआर रायफल के जिंदा कारतूस* – 49 नग।
5. *इंसास रायफल के जिंदा कारतूस* – 35 नग।
6. *.303 रायफल के जिंदा कारतूस* – 30 नग।
7. *12 बोर रायफल के जिंदा कारतूस* – 04 नग।
8. *9 एमएम पिस्टल के जिंदा राउंड* – 13 नग।
9. *टिफिन आईईडी* – 01 नग (10-12 किग्रा., वायर रहित अवस्था में)।
10. *इंसास रायफल की मैगजीन* – 04 नग।
11. *एके-47 रायफल की मैगजीन* – 04 नग।
12. *स्टेन गन की मैगजीन* – 02 नग।
13. *बीजीएल सेल (बड़ा)* – 03 नग।
14. *बीजीएल सेल (मीडियम)* – 02 नग।
15. *बीजीएल कारतूस* – 11 नग।
16. *देशी तीर बम* – 04 नग।
17. *हैंड ग्रेनेड* – 03 नग।
18. *इलेक्ट्रिक डेटोनेटर* – 10 नग।
19. *वायरलेस सेट (मोटोरोला)* – 01 नग।
20. *कोडेक्स वायर* – लगभग 50 मीटर।
21. *बैटरी 12 वोल्ट* – 04 नग।
22. *बाओफेंग वायरलेस सेट की बैटरी* – 03 नग।
23. *पिट्ठू बैग* – 04 नग।
24. *नक्सली काली वर्दी* – 15 जोड़ी।
25. *कॉम्बैट वर्दी का कपड़ा* – लगभग 15 मीटर।
26. *नीला ड्रम* – 03 नग।
27. *मैनपैक वायरलेस सेट चार्जर* – 01 नग।
28. **नक्सली साहित्य।**
29. *मैगजीन पाउच* – 02 नग।
30. *इलेक्ट्रिक वायर* – लगभग 100 मीटर।
31. *सीलिंग पट्टी* – 01 बंडल।
32. *गन पाउडर* – लगभग 05 किग्रा।
33. *कमर बेल्ट* – 02 नग।
34. *रिमोट रिसीवर* – 01 नग।
35. *दवाइयां।*
36. *अन्य नक्सली सामग्री।*
➡️ सुकमा पुलिस की सतत कार्यवाही
जिला सुकमा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास का वातावरण बनाए रखने हेतु नक्सलियों द्वारा पूर्व में जंगलों एवं दुर्गम क्षेत्रों में छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक एवं अन्य नक्सली उपयोगी सामग्री के डम्प की बरामदगी के लिए *एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।





