केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने नागालैंड में नागामीज़ भाषा में किया संवाद

जिला अधिकारियों, नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और स्वयं सहायता समूहों को किया संबोधित
त्सेमिन्यू, नागालैंड, ।केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने नागालैंड प्रवास के दौरान जिला अधिकारियों, नागरिक समाज के प्रतिनिधियों एवं स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के सदस्यों को नागामीज़ भाषा में संबोधित किया। स्थानीय भाषा में संवाद करते हुए उन्होंने उपस्थित लोगों से सहज रूप से जुड़ने का प्रयास किया।
इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि स्थानीय भाषा में अपनी बात रखने का अनुभव आत्मीय और विशेष रहा। श्री साहू का यह संवाद स्थानीय भाषा, संस्कृति और जनभागीदारी के प्रति सम्मान को दर्शाता है।





