
मनोज पांडेय बोले,योगी पीएम नहीं सीएम ही अच्छे और भूपेश को मुंगेरी लाल के हसीन सपने नहीं देखने चाहिए

बोले,कांग्रेस जीतती है तो मिठाई बांटी जाती है और हारती है तो भाजपा पर आरोप लगाती है
बिलासपुर । उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य मंत्री मनोज पांडे ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा है कि हम कांग्रेस के भूपेश की तरह मुंगेरीलाल के हसीन सपने नहीं देखते।बल्कि 5 साल सेवा सम्मान और अधिकार के साथ जो हमने काम किया है गांव और शहरों में विकास किया है। इसलिए पूरा भरोसा है कि उत्तर प्रदेश की जनता फिर से योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाएगी।
योगी पीएम की बजाए सीएम ही रहे तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
यूपी सरकार के खाद्य मंत्री मनोज पांडेय का कहना है कि जहां उत्तर प्रदेश में पहले हत्याएं होती थी आज शांति बनी हुई हैं उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में लगातार बढ़ोतरी हो रही है बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने काम किया है। उत्तर प्रदेश में आने वाले समय में भाजपा को प्रफुल्लित समाचार मिलेगा। प्रदेश का विकास हो रहा है लगातार उद्योग बढ़ रहे हैं लोगों को रोजगार मिल रहा है। आज उत्तर
प्रदेश की जनता फिर से भाजपा के साथ है।
दरअसल विवाह समारोह में शामिल होने आए उत्तर प्रदेश के योगी आदित्य नाथ सरकार के खाद्य मंत्री ने पत्रकारों के सवाल पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा है कि 55 साल तक देश में और प्रदेश में कई राज्यों में कांग्रेस की सरकार रही है। उत्तर प्रदेश की हालत क्या थी सभी जानते हैं। यह वही उत्तर प्रदेश है जहां रामलला के नाम पर कार सेवकों पर गोली चलवाई गई थी। लोकतंत्र बचाओ और एसआईआर के मामले में उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस चुनाव जीतती है वहां मिठाई और रबड़ी बांटी जाती है और दीपावली मनाई जाती है।
मीडिया से चर्चा करते हुए खाद्य मंत्री पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के चुनाव में बेलेट पेपर से मतदान हुआ और बीजेपी जीती, डाक मतदान में भी भाजपा को बढ़त मिलती है। उन्होंने कहा कि जाति धर्म के नाम पर वोट की राजनीति विपक्षी दल कर रही है और किसी भी जाति धर्म के आधार पर चुनाव आयोग वोटर लिस्ट तैयार नहीं करती उन्होंने कहा है कि जो लोग विपक्षी दल सेवा की कार्रवाई पर संविधान पर सर्वोच्च न्यायालय पर और चुनाव आयोग पर उंगली उठाते हैं वह आज लोकतंत्र की बात कर रहे हैं चंदा चोरी की बात कर रहे हैं कार सेवकों पर गोली किसने चलाई भगवान राम का छत्तीसगढ़ से मजबूत रिश्ता है।
मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र है और इसमें जनता तय करती है कि कौन कुर्सी पर बैठेगा और कौन नहीं,इसके लिए मुंगेरी लाल के हसीन सपने नहीं देखना चाहिए।उन्होंने साफ कहा है कि जब कांग्रेस जीत जाती है तो मिठाई बांटकर खुशिया मनाती है और हारती हैं तो पूरे आरोप भाजपा पर लगाती है।इसलिए कांग्रेस पहले अपने आपको देखे।




