
डिप्टी सीएम के जन्मदिन पर बासी भोजन ,जन्मदिन का खाना खाने पहुंचे ग्रामीणों ने फेंका भोजन,ग्रामीणों का गंभीर आरोप,बोले पूड़ी और सब्जी बासी था

बिलासपुर।प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव के जन्मदिन
पर मिले बासी पूड़ी और सब्जी को
ग्रामीणों के नाराज होकर फेंक दिया।
घटिया स्तर के भोजन मिलने से नाराज महिलाओं ने
कहा बीमार होने अच्छा है मत खाओ,इतना गंदा और बेकार खाना का डिब्बा दिया गया जिसको खोलने से ही बदबू आने लगा था।
दरअसल बुधवार को डिप्टी सीएम अरुण साव का जन्मदिन मनाया गया। तखतपुर में जन्मदिन का कार्यक्रम धूमधाम से मनाने के लिए आयोजन रखा गया था।जिसमें तखतपुर के कार्यकर्ता और भाजपा के नेताओं का जमावड़ा बना हुआ था।इसी बीच ग्रामीण ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी,कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों को भोजन के रूप में पूड़ी सब्जी का डिब्बा मिला।जब तक डिब्बा हाथ में लिए थे तब तक किसी को नहीं मालूम था कि भोजन खराब है।इसलिए महिलाएं ने खुशी खुशी भोजन का डिब्बा ले लिया।
कार्यक्रम के बाद भूख लगी और जब डिब्बा खोला तो सब्जी से बदबू आने लगी,जिसे देखकर तत्काल महिलाओं ने डिब्बे को फेंक दिया।
महिलाओं ने सब्जी पूड़ी बांटने वाले को शिकायत भी की है कि भैया सब्जी बासी हो गया है और बदबू आ रहा है खराब हो चुका है।लेकिन किसी ने भी एक नहीं सुनी बल्कि बासी सब्जी और पूड़ी और डिब्बा ग्रामीणों को बांट कर अपनी जिम्मेदारी निभा ली।इस बीच महिलाओं ने नाराज होकर मीडिया से चर्चा की,उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएम का जन्मदिन है और खाने में बासी भोजन को परोसा जा रहा है।इससे इंसान बीमार नहीं पड़ेगा तो क्या होगा।इसलिये हम लोगो ने खाना नहीं खाया बल्कि फेंक दिया है।
खाने वाले सैकड़ों डिब्बे कचरे के ढेर में
जन्मदिन के अवसर पर खाने का भोजन दिया गया और जो डिब्बा दिया गया वह बासी पूड़ी सब्जी वाला था जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र से पहुंची महिलाओ ने खूब नाराजगी जताई और तत्काल कचरे के ढेर में डिब्बे को फेंक दिया।जिसे आवारा मवेशी ने खाया।
कार्यकर्ता बोले,देना था तो अच्छा भोजन देना था नहीं तो मत देते
नाराज महिलाओं ने जब मीडिया से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि अगर किसी को खाना देना है तो ताजा और अच्छा भोजन दिया जाए नहीं तो मत दिया जाए।ऐसे में बासी भोजन खाने से लोग बीमार हो सकते है।इसलिए ज्यादा अच्छा यही रहता है कि भोजन अच्छा दे या फिर मत दे।




