
चिकन दुकान की आड़ में बेच रहा था अवैध शराब,31 पाव के साथ आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। सकरी पुलिस ने चिकन दुकान की आड़ में अवैध शराब की बिक्री कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 31 पाव देशी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 2480 रुपये बताई गई है।
सकरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम काठाकोनी पड़ाव स्थित कश्यप चिकन दुकान में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना पर सकरी पुलिस ने दुकान में घेराबंदी कर बद्री प्रसाद कश्यप निवासी मोछ, थाना तखतपुर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 31 पाव देशी शराब बरामद हुई।पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंदे, टीकाराम निषाद, चोलाराम पटेल, सुनील सूर्यवंशी और प्रीति शर्मा की भूमिका रही।




