होटल के कथित ‘ब्लू फिल्म’ से लेकर IAS-IPS की ब्लैकमेलिंग तक… आखिर किसके इशारे पर चल रहा था वसूली का सिंडिकेट ?

*होटल के स्पा में कंडोम, महिलाओं के अंडरगारमेंट्स और शराब की बोतलें! 6 महीने से बंद होटल में आखिर किसका चल रहा था आना-जाना? भाजपा-कांग्रेस की सरकारों में किसकी मेहरबानी से फलता-फूलता रहा टंडन का कथित नेटवर्क* ?
रायपुर 26 नवंबर 2026:-
टंडन फाइल्स की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे अवैध वसूली और अय्याशी के नेटवर्क से जुड़े लोगों की मुसीबत लगातार बढ़ रहा हैं। उच्च सूत्रों के मुताबिक पुलिस पूछताछ में VIP रोड स्थित होटल में जाने वाला एक रंगीन मिजाज पत्रकार का नाम टंडन ने पुलिस को बताया! उक्त पत्रकार अपनी महिला सहकर्मी के साथ टंडन के इसी होटल में रंगरलिया मनाने जाता था! सूत्रों के अनुसार टंडन ने इस पत्रकार का ब्लू फिल्म भी बनाया है! आज पुलिस तलाशी में VIP रोड स्थित वेलकम-श्री होटल से मिले आपत्तिजनक सामान जैसे अंडरगारमेंट,कंडोम और नशीले पदार्थ सहित अन्य संदिग्ध समान मिले हैं जिसे जांच के लिए भेजा गया है। इनमें फोटो, वीडियो, ऑडियो और व्हाट्सएप चैट की पड़ताल अहम हो सकती है।
करोड़ों की ठगी के आरोपी दीपक टंडन के तेलीबांधा स्थित होटल वेलकम श्री में पुलिस की तलाशी के दौरान कंडोम, महिलाओं के अंडरगारमेंट्स, शराब की बोतलें, सिगरेट, ग्राहकों की डायरियां, मोबाइल नंबर और संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। छह महीने से बंद बताए जा रहे होटल में यह सामान आखिर किसके लिए रखा गया था? क्या स्पा की आड़ में कोई दूसरी गतिविधि संचालित हो रही थी? क्या ग्राहकों की निजी जानकारियों का इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग के लिए होता था ? भाजपा और कांग्रेस, दोनों सरकारों के कार्यकाल में टंडन का कथित रसूख आखिर किसकी निगरानी में बढ़ता रहा ? अब पुलिस की जांच सिर्फ ठगी तक सीमित रहेगी या होटल के भीतर छिपे सवालों की परतें भी खुलेंगी?
इस पूरे प्रकरण का सबसे गंभीर पहलू IAS-IPS सहित अन्य ब्यूरोक्रेट्स से ब्लैकमेलिंग वाला सिंडिकेट है। जो बड़े ब्यूरोक्रेट्स की निजी जानकारियां जुटाकर, पोर्टल पर मनगढ़ंत मनोहर कहानियाँ लिखने वाला एक सड़कछाप आपराधिक रिकार्ड्स वाले कथित पत्रकार के द्वारा छापने की धमकी देकर और व्यक्तिगत मामलों को सार्वजनिक करने का दबाव बनाकर अवैध वसूली किया जाता था!
*होटल के स्पा में कंडोम और महिलाओं के अंडरगारमेंट्स किस परिस्थिति में मिले*?
2. छह महीने से बंद बताए जा रहे होटल में यह सामान किसके इस्तेमाल के लिए रखा गया था?
3. क्या स्पा की आड़ में देह व्यापार जैसी कोई अवैध गतिविधि संचालित हो रही थी?
4. क्या होटल में ग्राहकों के आपत्तिजनक वीडियो या तस्वीरें बनाए जाते थे?
5. क्या ग्राहकों की निजी जानकारी का इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग अथवा वसूली के लिए किया जाता था?
6. ग्राहकों की डायरियों में दर्ज नाम और मोबाइल नंबर किन लोगों के हैं?
7. भाजपा और कांग्रेस, दोनों सरकारों के कार्यकाल में टंडन के कथित नेटवर्क और गतिविधियों की निगरानी क्यों नहीं हुई? क्या किसी स्तर पर संरक्षण या लापरवाही के प्रमाण हैं?
बड़ा सवाल: क्या इस सिंडिकेट के पीछे एक विवादित___ ( होली मिलन वाली तस्वीर ) वाला ही मास्टरमाइंड हैं ?




