
छत्तीसगढ़ दस्तावेज, लेखक एवं स्टांप विक्रेता संघ का पांचवां वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न….विधायक समेत प्रदेश भर के लोग हुए शामिल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ दस्तावेज, लेखक एवं स्टांप विक्रेता संघ का पांचवां वार्षिक अधिवेशन कांकेर में संपन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि पहुंचे। विशेष रूप से कांकेर के विधायक आसाराम नेताम भाजपा जिलाध्यक्ष जैन स्टामेंडर संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश साहू, दस्तावेज लेखक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुप्ता, प्रदेश महामंत्री विनोद शर्मा एवं बिलासपुर से प्रदेश समन्वयक मनीष लाहोरानी, मनोज लाहोरानी, शेख आदिल, इमरान अली अनमोल, सनी एवं अन्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।जिन्होने महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और संघ ने आगामी विषयों पर भी गंभीरता से बात रखी।






