Blog

CIMS में डेड बॉडी के नाम पर परिजनों से अवैध वसूली का मामला…वायरल VDO में दिखी मानवीय संवेदनाओं की हत्या

बिलासपुर – सूबे के सबसे बड़े शासकीय हॉस्पिटल में मानवता को शर्मशार करने का एक मामला प्रकाश में आया है। जहा परिजनों को पीएम कराने के नाम पर रिश्वत की मांग की गई है। जिससे व्यथित परिजन का विडियो वायरल हो रहा है। विडियो मे ताज्जुब की बात यह है की इस पूरे मामले में सेवा के लिए समर्पित खाकी धारी यानी सिम्स के चौक प्रभारी ढोला राम मरकाम शामिल दिखे। जिसके सामने मृतक के परिजन हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते नजर आए। परिजनों का आरोप है। कि सिम्स मरच्यूरी के सफाई कर्मी सूरज मौर्या द्वारा भी परिजनों से पैसों कि मांग की गई। इधर इनसे परेशान मृतक के बेटे का विडियो वायरल हो रहा है। जिसने सिम्स में मुर्दों से भी पैसा वसूलने के चल रहे, अमानवीय खेल की पोल खोल दी है। मिली जानकारी के अनुसार कोटा ब्लॉक के ग्राम रिंगरीगा निवासी 64 वर्षीय गणेश सिंह सरटीया 30 अक्टूबर को स्कूटी से कही जा रहे थे। तभी गाय के अचानक सामने आ जाने से स्कूटी और गाय के बीच में भिड़ंत हो गया। जिससे घायल अवस्था में गणेश सिंह सरटीया को सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। करीब 6 दिनों के सघन उपचार के बाद भी गणेश सिंह सरटीया के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। वही 7 नवंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिर क्या एक्सीडेंट के बाद इलाज के दौरान मौत के वजह से गणेश सिंह सरटीया की डेड बॉडी को पीएम के लिए शनिवार को सिम्स के मरच्यूरी में भेजा गया। जिसके बाद डेड बॉडी के बदले पैसे वसूलने का खेल शुरू हुआ। परिजनों का आरोप है। कि पहले पंचनामा के लिए चौकी प्रभारी ढोला राम मरकाम ने कई बहाने बनाया। उसके बाद अपने काम को करने के ऐवज में खाकी के रखवाले ने अपनी मानवता को मार कर मजबूर मृतक के बेटे से 500 रुपए की मांग की। वही मानवता तो दूर सिम्स के शव गृह में काम करने वाले सूरज मौर्या ने भी अपनी जमीर का सौदा कर परिजन से 300 रुपए की मांग की। हालातों से मजबूर मृतक के बेटे भारत सिंह ने अपने गांव में पैसे के लिए लोगो से मिन्नते करते रहे तो कभी सिम्स के स्टाफ और चौकी प्रभारी से अपने पिता कि डेड बॉडी को देने गुहार लगाते रहे। उनकी इस बेबसी को कैमरे में कैद कर लिया गया। जिससे सिम्स हॉस्पिटल प्रबंधन के नाक के नीचे मुर्दों के नाम पर वसूली के चल रहे खेल का जीता जागता खुलासा हुआ है। वही मामले में मीडिया को भनक लगने के अंदेशे के चलते मृतक की डेड बॉडी को उनके परिजनों को सौप दी गई। अब देखना होगा कि न्यायधानी में मानवता की हत्या करने वाले खाकीधारी और सफाई कर्मी के खिलाफ क्या कार्यवाही होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *