Blog

DFO अभिनव कुमार के खिलाफ लिपिक संघ ने खोला मोर्चा….प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने कहा कि बदतमीज और तानाशाह डीएफओ से कर्मचारी त्रस्त

पीड़ित लिपिक को डीएफओ द्वारा वेतन ना देने,पदोन्नति और पेंशन रोकने की धमकी वाली रिकार्डिंग के साथ ,संघ से आत्मदाह की सूचना सहित न्याय की गुहार की

बिलासपुर।छग प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने वन विभाग मुंगेली के डी एफ ओ अभिनव कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुंगेली से स्थानांतरित करते हुए मुख्यालय संलग्न की मांग की
संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया मुंगेली डी एफ ओ अभिनव कुमार के तानाशाही रवैए एवं दुर्व्यवहार से सभी कर्मचारी त्रस्त है जिसमे कार्यालयीन स्टाफ के साथ साथ फील्ड स्टाफ भी शामिल है रोहित तिवारी ने बताया कि दी एफ ओ अभिनव कुमार द्वारा बदतमीज लहजे में बात करने की शिकायत पूर्व में पदस्थ सामाजिक वानिकी, बिलासपुर कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों के कर्मचारीयों द्वारा बताई गई है कर्मचारीयों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए अपना प्रशासनिक आतंक बताना इनके स्वभाव में शामिल है लिपिक संघ के पास इनके विरुद्ध कार्यालय के लिपिक बी एल पात्रे द्वारा की गई लिखित शिकायत प्राप्त हुई है जिसमे डिवीजन कार्यालय में सबसे सीनियर कर्मचारी होने के बाद भी उनको भ्रष्टाचार मे सहयोग ना करने पर उन्हें आवक जावक शाखा में कार्य करने के लिए दबाव बनाने की शिकायतप्राप्त हुई है साथ ही अनुसूचित जाति वर्ग के कर्मचारी श्री पात्रे को पेंशन रोकने की धमकी देते रिकार्डिंग भी संघ को प्राप्त हुई है पीड़ित लिपिक पात्रे द्वारा संघ को लिखे पत्र में न्याय नहीं मिलने पर 25 नवंबर को आत्मदाह करने की बात उल्लेखित की है इस संबंध ने मामले को संज्ञान में आने पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी द्वारा मोबाईल पर बात करने पर भी बदतमीज लहजे में बात करते हुए आधी अधूरी बात करके मोबाइल कट कर दिया गया
श्री तिवारी ने बताया कि डीएफओ अभिनव कुमार पूर्व में भी जहां जहां पदस्थ रहे है उनके द्वारा कर्मचारीयों को प्रताड़ित किया गया है उक्त सभी कृत्यों की शिकायत संघ को लिखित ओर मौखिक दोनों रूप से प्राप्त हुई संघ ने उक्त कृत्यों को संज्ञान में लेते हुए डीएफओ अभिनव कुमार को मुंगेली से हटाने की मांग की है संघ की मांग है ऐसे अनुभव हीन, कर्मचारीयों प्रताड़ित करने वाले डीएफओ की विभागीय जांच करते भविष्य में इनको किसी मंडल मे पदस्थ ना किया जाए इन्हें मुख्यालय में ही संलग्न रखा जाए,
पीड़ित लिपिक बी एल पात्रे को उनके पद अनुरूप शाखा में दायित्व दिया जाय,
उक्त सभी मांगों को लेकर लिपिक संघ मुंगेली वन मंडल का घेराव सहित प्रदेश स्तरीय चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है, जिसके प्रथम चरण में मुंगेली वन मंडल का घेराव 4 नवंबर मंगलवार को किया जायेगा,द्वितीय चरण में प्रदेश के सभी जिलों प्रदर्शन कर ज्ञापन, तृतीया चरण में रायपुर मुख्यालय एवं वन मंत्री निवास में प्रदर्शन शामिल है श्री रोहित तिवारी ने कहा कि यदि वन विभाग के मंत्री एवं आला अधिकारी गण कर्मचारीयों से बदतमीजी करने वाले डीएफओ को नहीं हटाते तो संघ प्रदेश स्तरीय उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *