IG बोले,रेंज के पुलिस थानों में लगेंगे स्कैनर…सुनवाई नहीं हुई तो ऑनलाइन कर सकेंगे शिकायत….फरियादियों की शिकायत सुनकर पुलिस करेगी कार्रवाई…झूठी शिकायत करने पर भी होगी कार्रवाई

साइबर क्राइम में पुलिस की सबसे ज्यादा कार्रवाई
बिलासपुर। 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी रामगोपाल गर्ग ने शुक्रवार को बिलासपुर रेंज के आईजी के पद पर पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पदभार ग्रहण के बाद कहा कि रेंज में पुलिसिंग को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जाएगा। रेंज के पुलिस थानों में क्यूआर कोड लगाया जाएगा। इससे पुलिस थानों में शिकायतों पर सुनवाई नहीं होने पर शिकायकर्ता स्कैनर के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। इससे सीधे तौर पर एसपी व आईजी तक लोगों को अपनी बात पहुंचाने का मौका मिलेगा। साथ ही टीआई व थाने के स्टाफ का फीडबैक के बारे में भी पता चलेगा। बहुत जल्द यह नियम लागू हो जाएगा।

दरअसल बिलासपुर रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल व एसएसपी रजनेश सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिसिंग में नए सिस्टम लागू होने के बाद किसी भी नागरिक को यदि थाने में शिकायत दर्ज कराने, एफआईआर लिखवाने, या किसी पुलिस कर्मचारी से परेशानी होती है तो वह क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन कर सीधे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकेगा। शिकायत के तुरंत बाद यह जानकारी पुलिस कार्यालय में पहुंचेगी। जिससे कार्यालय स्तर पर शिकायतों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
आईजी ने यह भी कहा कि शिकायतें सुनी जाएगी और उसका निराकरण भी किया जाएगा।इसके लिए पुलिस की कमियों कों दूर किया जाएगा।ताकि बेहतर से बेहतर से पुलिसिंग कर सके।
इसके लिए मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है और सोशल मीडिया से भी काफी कुछ मिलता है जिसके माध्यम से कार्रवाई की जाती है।
कोई भी व्यक्ति न डरे न हो चिंता करे,जिम्मेदार अफसर बैठे हुए जो अपराधियों को सबक सिखाएंगे।
मोबाइल एप से अपराधों पर लगाएंगे अंकुश
आईजी गर्ग ने कहा कि समाज की बेहतरी के लिए पुलिसिंग की जाएगी। टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा। आधुनिक पुलिसिंग से पुलिस की कार्यशैली में दक्षता बढ़ेगा। मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भी अपराधों पर अंकुश लगाया जाएगा। सभी पुलिस अधीक्षकों से चर्चा कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली जाएगी। फिर आगामी कार्यों को और बेहतर किया जाएगा। आम नागरिक अच्छा जीवन जी सके ये पुलिस की कोशिश रहेगी। सबसे पहले जो पुलिस है थाने के स्टाफ है। अगर गलत मंशा से बीएनएस की धाराओं को जोडऩे व घटाने का काम करेंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सबसे पहले ऐसा काम करने वालों की मानसिकता को परखना पड़ेगा। वे नियमानुसार धारा जोड़े है या घटाएं हैं। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
दुर्ग में मिली त्रिनयन और सशक्त ऐप को सफलता
दुर्ग पुलिस रेंज में आईजी रहते हुए रामगोपाल गर्ग ने त्रिनयन एप और सशक्त ऐप लॉन्च किया था। इससे अपराधियों की शिनाख्त करने और गिरफ्तारी करने में महत्वपूर्ण सफलता पुलिस को मिली थी। बिलासपुर रेंज में भी इस प्रयोग को दोहराया जाएगा।
झूठी शिकायतों पर भी होगी कार्यवाही
आईजी राम गोपाल गर्ग ने बताया कि कई बार थानों में तथ्यों को छुपा कर या बढ़ा-चढ़ाकर शिकायत दर्ज करवा दी जाती है। जिसके चलते बेगुनाहों को भी परेशान होना पड़ता है। आईजी राम गोपाल गर्ग ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में शिकायत झूठी पाई जाएगी तो झूठी शिकायत करने वालों के विरुद्ध भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी जिससे कि झूठी शिकायतों पर रोकथाम लग सके।
साइबर क्राइम से लोगों को किया जाएगा जागरूक
आईजी के बताया की साइबर क्राइम को रोकने आमजनों को
जागरूक किया जायेगा और अपराधियों को रोकने हर सम्भव कोशिश किया जायेगा इसके लिए कोशिश किया जाएगा कि कोई भी व्यक्ति साइबर क्राइम से ठगी और अपराधियों के मकड़जाल में फंसे,इसके लिए जा जागरूकता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्याद लोगों को जागरूक किया जायेगा।
साइबर क्राइम में सबसे ज्यादा कार्रवाई प्रदेश में
आईजी ने बताया कि साइबर क्राइम के सबसे ज्यादा कार्रवाई पूरे भारत देश में प्रदेश में हुआ है।इसमें रिकवरी भी बहुत ज्यादा हुआ है।प्रदेश की पुलिस टीम ने ज्यादा काम किया है।जो अपने आप में एक मिशाल है।इसके साथ ही उन्होंने ऑनलाइन चाकू और शस्त्र पर कार्रवाई करने निर्देशित किया है।उन्होंने कहा कि अपराधी पुलिस के शिकंजे से बच नहीं सकता है।
राजपत्रित अधिकारियों से की भेंट
बिलासपुर रेंज में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह आईपीएस ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।इसके बाद आईजी ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों से सौजन्य भेंट किये।इस अवसर पर आईजी के सभी से परिचय लेकर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जानकारियां ली।
एसपी और आईजी रह चुके है गर्ग
छत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।जिसमें बिलासपुर रेंज के आईजी पद की जिम्मेदारी आईपीएस रामगोपाल गर्ग को सौंपी गई है। आईजी रामगोपाल गर्ग राजनंदगांव पुलिस रेंज में उपमहानिरीक्षक, सरगुजा रेंज में महानिरीक्षक, रायगढ़ रेंज में उप महानिरीक्षक, दुर्ग एसएसपी और दुर्ग रेंज आईजी रह चुके है।