Blog

जादू टोना करने का आरोप लगाकर महिला उसके पति, बच्चों की बेरहमी से पिटाई

घर मे तोड़ फोड़,शिकायत के बाद भी नही हो रही सुनवाई

बिलासपुर । आधुनिकता के इस दौर में आज भी अंधविश्वास की वजह से महिलाओ और उनके परिवारों को प्रताड़ित किया जा रहा है, ताजा मामला न्यायधानी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया है जहाँ एक महिला को मोहल्ले के कुछ युवकों और महिला ने टोनही होने का आरोप लगाकर बेरहमी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया है, पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत भी बकायदा थाने पहुँच कर दर्ज कराई, लेकिन वहाँ खाना पूर्ति कार्रवाई कर चलता कर दिया, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए जो अब पीड़ित परिवार को मोहल्ले से भाग जाने नही तो जान से मारने की धमकी दे रहे है। सोमवार को पीड़ित परिवार एसपी ऑफिस शिकायत लेकर पहुँचे थे।

जहाँ पीड़िता जूना बिलासपुर डोंगाघाट निवासी दुवसिया केंवट पति दिनेश केंवट ने बताया कि विगत 6 जनवरी को उनके मोहल्ले के ही छोटू गंधर्व, सूरज गंधर्व, सागर केंवट, उमा केवट द्वारा टोनही होने का आरोप लगाकर उनके पति, बच्चों और उन्हें घर घुसकर बेरहमी से मारपीट की गई, वही उन्होंने घर में घुसकर तोड़फोड़ भी किया और जान से मारने की धमकी देते रहे। घायल पीड़िता ने उसी दिन इसकी शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई, लेकिन वहाँ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए है जो खुलेआम घूम रहे है और अब पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है साथ ही घर छोड़कर भाग जाने कह रहे है।
घटना से पीड़िता दुवसिया केंवट भयभीत है जो परिवार सहित अब कही और रहने मजबूर है, क्योंकि उसे आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है, पीड़िता ने टोनही प्रताड़ना के बड़े मामले में भी कोई कार्रवाई नही होने से व्यथित होकर एसपी ऑफिस पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है ताकि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *