Blog

IPL क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले फरार आरोपी मोहन अग्रवाल को पकड़ने में मिली सफलता

पूर्व में प्रकरण के 3 आरोपियों को गिरफ्तार भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर।पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में जुआ सट्टा खेलने एवं खिलाने वाले के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं CSP जांजगीर कविता ठाकुर* के मार्गदर्शन में दिनांक 01.06.25 को थाना जांजगीर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी सुजल उर्फ अनुराग शर्मा निवासी राम मंदिर रोड सक्ती हा.मु. नैला रोड नेताजी चौक जांजगीर को आईपीएल क्रिकेट सट्टा खिलाते पकड़ा था, जिसको पूछताछ करने पर आरोपी विक्कु मित्तल निवासी मारुती विहार चाम्पा एवं आरोपी सौरभ अग्रवाल निवासी बुधवारी बाजार सक्ती को भी प्रकरण में शामिल होना पाए जाने से अभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर दिनांक 02.06.25 को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
प्रकरण में शामिल आरोपी मोहन अग्रवाल निवासी हटरी चौक शक्ति थाना शक्ति जो घटना दिनांक से फरार था। जिसको मुखबिर सूचना से पकड़ा, जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, ASI रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा एवम थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *