Blog
KKC बिग ब्रेकिंग न्यूज: तोरवा क्षेत्र में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र में आज खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डंपिंग जोन पर छापा मारा। यह डंपिंग जोन कथित रूप से एक दिग्गज भाजपा नेता से जुड़ा बताया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेता पर एक बिल्डर पर दबाव बनाने का आरोप है ताकि वहां डंप की गई रेत को अपना बताकर जब्ती से बचाया जा सके। खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।