Blog

NSS शिविर में नमाज पढवाकर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुचाने वालों के खिलाफ कार्यवाही…..आरोपी प्रोफेसर दिलीप झा को किया गया गिरफ्तार

बिलासपुर। गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के द्वारा 7 दिवसीय एनएसएस शिविर 26 मार्च से 1 अप्रैल तक ग्राम शिवतराई कोटा में आयोजित किया गया था। उक्त कैंप में शामिल छात्रों द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर, कि उक्त शिविर में 31 मार्च को अनावेदक ने एनएसएस शिविर में नमाज पढवाकर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुचाया है। उक्त आवेदन जांच के बाद अनावेदको में प्रो.दिलीप झा, डाॅ. मधुलिका सिंह, डाॅ. ज्योति वर्मा, डाॅ. नीरज कुमारी, डाॅ. प्रशांत वैष्णव, डाॅ. सुर्यभान सिंह, डाॅ. बसंत कुमार तथा टीम कोर लीडर छात्र आयुष्मान चौधरी के विरूध्द बीएनएस की धारा 196 (ख), 197 (1)(ख)(ग), 299, 302, 190 छ.ग. धर्म स्वातंत्रय अधिनियम की धारा 4 के तहत् अपराध कर पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था। अपराध में विवेचना उपरांत अपराध सबूत पाए जाने से, आरोपी द्वारा विवेचना व साक्ष्य को प्रभावित करने, तथा विवेचना में सहयोग नहीं करने के कारण आरोपी प्रोफेसर दिलीप झा गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *