Blog

OBC वर्ग से रेवती यादव ने महापौर पद के लिए दाखिल किया नामंकन….बोली,नगर निगम क्षेत्र के विकास और जनता के हित में किया जायेगा काम..कांग्रेस और भाजपा ने बिलासपुर को छोड़ा पीछे

शिवसेना से नामांकन दाखिल करने के बाद रेवती यादव ने कहा बिलासपुर स्मार्ट सिटी की सबसे अलग पहचान बनेगी

बिलासपुर। Bilaspur।  नगर निगम से ओबीसी वर्ग के आरंक्षण होने पर शिवसेना के प्रबल सशक्त दावेदारी करते हुए  रेवती यादव ने अपना नामांकन महापौर पद के लिए भरा है।
नामांकन के बाद रेवती यादव ने बिलासपुर की जनता से अपील करते हुए कहा कि मैंने अपना नामांकन बिलासपुर की जनता के सेवा करने के लिए भरा है । मुझे उम्मीद है कि जनता का मुझे भरपूर आशीर्वाद मिलेगा। मेरा संकल्प है कि मैं बिलासपुर नगर निगम को स्मार्ट सिटी से अलग पहचान बन सके । इसके लिए पुरजोर कार्य करूँगी। मूलभूत समस्याओ में जैसे सड़क,बिजली,पानी के साथ आम जनता को राहत हो इसके लिए समुचित कार्यक्रम बनाते हुए रणनीति के साथ नगर निगम क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास कार्य के लिए काम करने वचनबद्ध रहूंगी।
रेवती यादव महापौर प्रत्याशी के नामांकन भरने के बाद बिलासपुर की जनता में उत्साह का वातारण है। महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद रेवती यादव ने कहा कि नगर निगम बिलासपुर को कांग्रेस और भाजपा ने पूरी तरह से पीछे छोड़ा है। विकास के नाम पर सिर्फ छलावा किया है।
अगर सही तरीके से कम होता और शहर के विकास के लिए सोचते तो नगर निगम की तस्वीर कुछ और होती।इसलिए जनता से उम्मीद है और विश्वास है कि उनका आशीर्वाद मिलेगा और शिवसेना पार्टी से लड़ाई लड़ने वाली को जनता जरूर स्वीकार करेगी।इस मौके पर शिवसेना के सभी पदाधिकारियों ने जीत की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी । शिवसेना के कार्यकताओं ने बोला कि जीत के लिए सभी मिलजुल कर मेहनत करने व बिलासपुर नगर निगम के तीव्र विकास के लिए हम संकल्पित है।

*ओबीसी वर्ग का मिलेगा फायदा*

शिवसेना की महापौर पद की दावेदार और नामांकन दाखिल करने के बाद रेवती यादव ने कहा कि ओबीसी वर्ग को इसका लाभ मिलेगा
और जनता भी ओबीसी वर्ग की महापौर चाहती है लेकिन भाजपा और कांग्रेस की पार्टी ने यादव समाज को पीछे कर दिया है।जिसके कारण समाज में भी काफी नाराजगी बनी हुई है।

*महिलाओं का मिलेगा लाभ*

रेवती यादव ने बताया कि महिलाओं का  लाभ मिलेगा,और महिलाओं ने भी अपना समर्थन दिया है।चूंकि महिलाओं को जैसा लाभ मिलना चाहिए और जिस तरीके से महिलाओ को योजनाओं की जानकारी दी जानी चाहिए उसमें काफी पीछे छोड़ा गया है।इसके लिए उनकी आवाज बनकर सरकार से योजनाओं को लाभी दिलाने और उनके हक के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ूंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *