PM कराने शव को बाेरी में भरकर बाइक से अस्पताल लेकर गए परिजन…SSP बोले,सहयोग नहीं मिला तो बिल्कुल ग़लतहै…दोषियों पर होगी कार्रवाई

पेट्रोलिंग गाड़ी और पुलिस जवान का नहीं मिला सहयोग
पुलिस चौकी प्रभारी का अमानवीय चेहरा
बिलासपुर । तखतपुर क्षेत्र में जुनापारा पुलिस चौकी प्रभारी मनोज शर्मा का अमानवीय चेहरा सामने आया है। जहां उन्होंने मृतक सकेरी निवासी उमाशंकर साहू के शव को परिजन के हवाले कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाने कह दिया।पेट्रोलिंग गाड़ी और पुलिस जवान का कोई सहयोग नहीं मिला। इसके बाद परिजन अधेड़ मृतक के शव को बोरी में भरकर बाइक में लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम किया गया। फॉरेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की है।
पुलिस की लचर व्यवस्था से परिजनों में आक्रोश
इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर नाराजगी जताई है।परिजनों ने आरोप लगाकर कहा है उमाशंकर साहू गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद भी पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। तीन दिनों से लगातार उमाशंकर की खोजबीन कर रहे थे। परिजनों ने ही ग्रामीणों की मदद से उनका शव खोजा। पुलिस की लचर व्यवस्था से परिजनों में आक्रोश है।
जंगल में मिला था उमाशंकर का क्षत विक्षत शव
मृतक के परिजन रोहित साहू, फागुराम साहू ने बताया, तीन दिन पहले लकड़ी काटने जंगल गए अधेड़ उमाशंकर साहू का क्षत विक्षत शव मिला है.जंगली जानवर के हमले से मौत होने की आशंका है. यह घटना जुनापारा चौकी के निमघाट जंगल की है.
एसएसपी ने मामले को संज्ञान में लिया
इस मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा, पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल पहुंचाने में अगर पुलिस का सहयोग नहीं मिला तो यह गलत है. इस मामले को संज्ञान में लिया गया है.उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई के भी संकेत दिए हैं।