Blog

आखिर किस गरीब का घर भाजपा उजाड़ना चाहती है….UP के CM के बहाने बुलडोडर परेड कराया गया,BJP ने वोट नहीं डालने वालों के घर उजाड़ने का संकेत भी दिया है -विजय केशरवानी

खासखबर बिलासपुर/ जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने प्रदेश में बुलडोजर संस्कृति को लेकर चिंता जाहिर किया है। प्रेस नोट जारी कर विजय ने बताया कि उत्तरप्रदेश CM के बिलासपुर आगमन पर बुलडोडर परेड कराया गया। इस बहाने जनता में दहशत फैलाने का काम किया गया है। बुलडोजर परेड के बहाने भाजपा ने वोट नहीं डालने वालों के घर उजाड़ने का संकेत भी दिया है। सवाल उठता है कि आखिर किस गरीब का घर भाजपा उजाड़ना चाहती है।

जानकारी देते चलें कि सवा दस बजे उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री आगमन के पहले बेलतरा और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में बुलडोजर परेड किया गया। ना तो स्वतंत्रता दिवस का मौका था और ना ही 26 जनवरी का ही अवसर था। बावजूद इसके बुलडोजर परेड कराया गया। लोगों में दहशत फैलाने का काम भाजपा ने किया है। परेड के साथ गरीब और आम जनमानस में दहशत का वातावनरण तैयार किया गया है।

विजय केशरवानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ अमन पसंद राज्य है। यहां के लोग ना केवल भोले भाले बल्कि अतिथियों के सम्मान में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देते हैं। लेकिन भाजपा ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के स्वागत में बुलडो़जर परेड कर दहशत का संदेश दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि इस बात को जनता किसी भी सूरत में सहन नहीं कनरे वाली है।

केशरवानी ने कहा कि गांव गरीब की दुहाई देने वाले भाजपा नेताओं ने बुलजोडर परेड के साथ अपना असली चेहरा भी दिखा दिया है। लोकतंत्र में आज तक ऐसा गंदा खेल कहीं नही खेला गया। अब इस रिजल्ट भी भाजपा देखने को तैयार रहे। विजय ने दुहराया कि चार महीनों में ही प्रदेश की जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है। इसका जवाब लोकसभा में जनता देने को तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *