Blog

मजदूर दिवस पर आईटीआई संघ चुनाव, कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह….

आठ जिलों की भागीदारी, चुनाव में दिखी एकजुटता की ताकत…

विरोध के बीच चुनाव, संगठन की मजबूती का संकेत…

बिलासपुर ।मजदूर दिवस के मौके पर न्यायधानी बिलासपुर में आईटीआई कर्मचारी संघ के संभागीय चुनाव उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुए। इस चुनाव में कर्मचारियों की भागीदारी ने पूरे माहौल को ऊर्जा से भर दिया।संभाग के आठों जिलों से आए जिला अध्यक्षों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि चुनाव में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और विरोध के बावजूद कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कर्मचारियों का कहना है कि आज के समय में सक्रिय भागीदारी और चुनावी प्रतिस्पर्धा संगठन की मजबूती का संकेत है।पवन शर्मा, गजेंद्र साहू और संतोष वर्मा सहित संगठन के पदाधिकारियों ने मिलकर सकारात्मक माहौल तैयार किया, जिससे चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सफल रही।कुल मिलाकर मजदूर दिवस के अवसर पर हुआ यह चुनाव न केवल संगठन की मजबूती का प्रतीक बना, बल्कि कर्मचारियों की एकजुटता और सक्रियता का भी शानदार उदाहरण पेश कर गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *