Blog

अवैध शादी भवन को निगम के किया सील

बिलासपुर । जरहाभाठा इलाके में निर्माणाधीन शादी भवन द ग्रैंड स्टेट पर नगर निगम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। जानकारी के अनुसार, इस भवन का निर्माण कृष्ण कुमार अग्रवाल द्वारा बिना वैध अनुमति के कराया जा रहा था।
नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को निगम की टीम मौके पर पहुंची और शादी भवन को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि निगम प्रशासन ने करीब 6 महीने पहले भी इस निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया था, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया।आरोप है कि निर्माण के दौरान नियमों को दरकिनार करते हुए पहले बस स्टॉप को हटाया गया, वहीं बिजली के ट्रांसफार्मर और खंभों को भी बाउंड्री वॉल के अंदर कर लिया गया।यह मामला एमआईसी और सामान्य सभा की बैठक में भी उठा था, जिसके बाद पार्षद की शिकायत पर निगम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *