Blog

कांग्रेस पार्षद ने अपनी ही दादी को जान से मारने का किया प्रयास,फिर पिटाई भी की…सकरी थाना में हुआ अपराध दर्ज

फर्जीवाड़ा कर भाई बहन की जमीन भी हड़पा

बिलासपुर।नगर निगम वार्ड क्रमांक एक कांग्रेस पार्षद अमित भारते के खिलाफ सकरी थाना पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। कांग्रेस पार्षद के खिलाफ अमित भारते की दादी ने अपराध दर्ज कराया है। अमित भारते की दादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी पोता गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। साथ ही नाती नन्दकुमार के साथ गाली गलौच और मारपीट किया है। पुलिस ने कांग्रेस पार्षद के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक दिन पहले कुदुदण्ड निवासी बुजुर्ग महिला राजकुमारी भारते ने सकरी थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। 70 वर्षीय राजकुमारी भारते ने बताया कि कुदूदण्ड सिविल लाइन थाना निवासी है। थाना सकरी स्थित दलदलियापारा में उसके नाम पैतृक जमीन और घर है। दलदलियापारा में बेटा बहू और पोता अमित भारते रहता है। परिवार वालों से जानकारी मिली कि अमित भारते बिना अनुमति पैतृक जमीन को फर्जीवाड़ा कर ना केवल अपने नाम कर रहा है..बल्कि बेच भी रहा है।
राजकुमारी ने बताया कि जानकारी के बाद अपने नाती नन्दकुमार के साथ दलदलियापारा गयी। इस दौरान उसने कांग्रेस पार्षद अमित भारते से पूछी की जमीन जायजाद क्यो बेच रहा है। इतना सुनते ही कांग्रेस पार्षद तैश में आ गया। और गाली गलौच करने लगा। मना करने पर आरोपी ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। अमित भारते ने धक्का देकर जमीन पर गिराया और लात घूंसा से मारपीट भी किया। मारपीट के दौरान उसे गंभीर चोट पहुंची है।
राजकुमारी ने बताया कि आरोपी भारते ने धमकी दिया कि जमीन बेचने से रोका गया तो जान से मार डालेगा। आरोपी ने नाती नंदकुमार भारते के साथ भी मारपीट और गाली गलौच किया है। इसके अलावा पोती सीमा जोशी से जमीन की पर्ची भी छीन लिया है। आरोपी ने धमंकी दिया है कि यदि पुलिस को बताएगी तो जान से मार देगा। रिपोर्ट दर्ज करने के दौरान नन्दकुमार भारते ने भी अपना बयान दर्ज कराया।

राजकुमारी की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाईन पुलिस ने कांग्रेस पार्षद अमित भारते के किलाफ बीएनएस की धारा 296,115 (2),351 (2), के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने दावा किया है कि पूछताछ कार्रवाई के बाद आरोपी पार्षद को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पोती के नाम की पर्ची भी नहीं दे रहा पार्षद

कांग्रेसी पार्षद अमित भारते ने अपनी बहन के हिस्से के संपत्ति की पर्ची व दस्तावेज अपने कब्जे में रखा है। दादी ने जब अमित से पोती सीमा जोशी के हिस्से की जमीन की पर्ची व दस्तावेज मांगे तो उसे भी अमित ने देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

तीन साल पहले सूदखोरी का केस दर्ज

पार्षद अमित भारते समेत तीन लोगों ने इंजीनियर को मोटी रकम ब्याज पर उधार दी थी। तीनों ने मूलधन से ज्यादा ब्याज वसूल करने के बाद भी इंजीनियर पर लगातार रुपयों के लिए दबाव बना रहे थे, जिसके बाद इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने सितंबर 2022 को तीनों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था।

वर्जन
कांग्रेस पार्षद के खिलाफ जमीन फर्जीवाड़ा करने का अपराध कायम किया गया है।जिसकी तलाश जारी है।उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रदीप आर्या
टीआई सकरी थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *