छात्रों की गूंज” अभियान के तहत बिलासपुर में निकला ऐतिहासिक विजय मार्च, छात्रों ने मिठाई बांटकर मनाई लोकतांत्रिक जीत
“

बिलासपुर | छात्रों की गूंज” अभियान के अंतर्गत शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, पेपर लीक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा छात्रों के अधिकारों की मांग को लेकर लगातार चल रहे लोकतांत्रिक जनआंदोलन के बीच बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में छात्रों ने ऐतिहासिक विजय मार्च निकालकर अपनी एकजुटता और लोकतांत्रिक शक्ति का परिचय दिया।
विजय मार्च की शुरुआत मोह माया कैफ़े, कोनी से हुई, जहाँ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए। हाथों में तिरंगा लेकर छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से विजय जुलूस निकाला और शिक्षा में पारदर्शिता, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था तथा छात्र हितों के समर्थन में अपनी आवाज़ बुलंद की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा,सुजल दुवेदी,उमर अहमद,यश अवस्थी,रोशन अहीरवार समेत सैकड़ो छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस लोकतांत्रिक उपलब्धि का उत्सव मनाया। पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना देखने को मिली। तिरंगे के साथ निकले इस विजय मार्च ने यह संदेश दिया कि जब युवा लोकतांत्रिक तरीके से संगठित होकर अपनी बात रखते हैं, तो उनकी आवाज़ पूरे देश तक पहुँचती है।
“छात्रों की गूंज” अभियान के साथ जुड़े छात्रों ने कहा कि यह अवसर केवल उत्सव का नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और छात्र-केंद्रित बनाने के संकल्प को और मजबूत करने का है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी छात्रों के हितों, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
यह विजय मार्च इस बात का प्रतीक है कि जागरूक और संगठित छात्र शक्ति सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
“छात्रों की जीत = देश की जीत!”
🇮🇳 जय हिंद!
✊ इंक़लाब ज़िंदाबाद!