Blog

क्रिकेट संघ बिलासपुर के लिए महिलाओं के सभी वर्गो का ट्रायल 6 अप्रैल को रघुराज सिंह स्टेडियम में ……

खासखबर बिलासपुर / छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा महिलाओं के सभी वर्गों का ट्रायल सभी जिलों में अलग-अलग तारीखों में कराया जा रहा है ।

जिसके लिए बिलासपुर के राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में सी.एस.सी.एस. द्वारा 7 अप्रैल को ट्रायल लिया जाएगा।

जिसमें 4 जिले सम्मिलित होंगे जो की बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ तथा जांजगीर चांपा के जिले के महिला खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचेंगे और सी.एस.सी.एस. द्वारा आयोजित ट्रायल के लिए क्रिकेट संघ बिलासपुर के महिला खिलाड़ियों का चयन 6 अप्रैल को सुबह 9 बजे बिलासपुर के राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में ट्रायल कराया जाएगा।

ट्रायल में वूमेंस खिलाड़ियों के वर्ग अंडर 15 अंडर 19 अंडर 23 और सीनियर महिला खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा।

महिला ट्रायल में खिलाड़ियों का कट ऑफ डेट हर वर्ग के लिए निश्चित किया गया है
जैसे अंडर 15 के लिए जन्म दिनांक 1 सितंबर 2009 से 31 अगस्त 2011 तक का
अंडर 19 के लिए जन्म दिनांक 1 सितंबर 2005 तक का
अंडर 23 के लिए 1 सितंबर 2001 तक का है।

सभी महिला खिलाड़ी का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। जिसके लिए उनको अपने स्कूल के 6 वर्ष के मार्कशीट, जन्म प्रमाणपत्र , पीवीसी आधारकार्ड और पासपोर्ट साइज फ़ोटो और सभी दस्तावेज के मूलप्रति एवम् फोटोकॉपी लाना अनिवार्य रूप से लाना आवश्यक है। और साथ ही कलर ड्रेस एवम् स्वयं के कीट बैग लेकर आना होगा।

यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल द्वारा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *