यादव प्रीमियर लीग जैसे आयोजन युवाओं को खेल से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन माध्यम
प्रतियोगिता से समाज में खेल भावना को बढ़ावा
बिलासपुर।एसबीआर कॉलेज मैदान में 4 से 14 फरवरी तक आयोजित यादव प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता इन दिनों खेल प्रेमियों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया है, जिनके बीच रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। लीग चरण और नॉकआउट मुकाबलों के बाद अब प्रतियोगिता अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, जहां 14 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।प्रतिदिन खेले जा रहे मैचों में खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा है। मैदान में उमड़ रही भारी भीड़ यह साबित कर रही है कि यादव प्रीमियर लीग को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। हर मैच में आखिरी ओवर तक चलने वाला रोमांच दर्शकों को सीट से बांधे रखता है, जिससे प्रतियोगिता की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी और जनप्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से न केवल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है, बल्कि समाज में खेल भावना और आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा मिलता है। यादव प्रीमियर लीग ने क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूत करने का कार्य किया है।