नेहरू नगर में बुजुर्ग महिला से चैन झपटमारी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग ।सुपेला क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से चैन झपटमारी की घटनाओं में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल दिनांक 31.07.2026 को प्रार्थी सरोज कुमार राय ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी माता गीता देवी (62 वर्ष) सुबह 06:32 बजे घर के सामने टहल रही थीं, तभी स्कूटी सवार दो युवकों ने गले से सोने की चैन झपट ली। दिनांक 20.09.2026 को विद्या विहार कॉलोनी, नेहरू नगर ईस्ट में पुनः गीता देवी के साथ चैन झपटमारी हुई। थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1398/2026 धारा 304 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। सीसीटीवी के आधार पर आरोपी विक्की नायक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने साथी तरूणा सिन्हा के साथ मिलकर दोनों घटनाएं करना कबूला।इसमें विक्की नायक, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बारसिवनी, जिला बालाघाट (म.प्र.), वर्तमान पता तितुरडीह, मुकुट नगर, दुर्ग. और तरूणा सिन्हा, उम्र 20 वर्ष, निवासी मुदलियार कॉलोनी, राजनांदगांव, वर्तमान पता तितुरडीह, मुकुट नगर, दुर्ग
तरीका: आरोपी स्कूटी CG-07-NN-6415 से सुबह टहलने वाली बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाते थे। एक स्कूटी चलाता, दूसरा पीछे बैठकर चैन झपटता। हेलमेट और कपड़े से चेहरा ढकते थे।
जब्त सामग्री: सोने की चैन का हिस्सा और घटना में प्रयुक्त स्कूटी CG-07-NN-6415
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।