ऑपरेशन निश्चय: 83 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, 47.85 लाख की संपत्ति जब्त

महासमुंद।एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सांकरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बलेनो कार से गांजा तस्करी करते 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
दरअसल थाना सांकरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की बलेनो कार में गांजा परिवहन कर उड़ीसा से बसना होते हुए रायपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना पर ग्राम बिजेपुर मोड़, NH-53 के पास घेराबंदी कर कार को रोका गया। तलाशी में 83.100 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
आरोपियों के विरुद्ध थाना सांकरा में अपराध क्रमांक 163/26 धारा 20(B) NDPS एक्ट एवं 336(2), 340(2) BNS के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
*गिरफ्तार आरोपी:*
1. लोचन महारा पिता भगवान दास महारा, उम्र 28 साल, निवासी जरही, थाना राजेंद्रग्राम, जिला अनूपपुर (म.प्र.)
2. राजेश उरमलिया पिता रामदयाल उरमलिया, उम्र 40 साल, निवासी अमलीहा, थाना चचाई चौकी देवहरा, जिला अनूपपुर (म.प्र.)
3. सत्येंद्र कुमार चंद्रवंशी पिता सूरज प्रसाद चंद्रवंशी, उम्र 19 साल, निवासी जरही, थाना राजेंद्रग्राम, जिला अनूपपुर (म.प्र.)
4. तुलाराम चंद्रवंशी पिता कृष्ण कुमार चंद्रवंशी, उम्र 39 साल, निवासी जरही, थाना राजेंद्रग्राम, जिला अनूपपुर (म.प्र.)
*जब्त संपत्ति:*
– 83.100 किलो गांजा – कीमत 41,55,000 रुपये
– तस्करी में प्रयुक्त बलेनो कार – कीमत 6,00,000 रुपये
– 3 मोबाइल – कीमत 30,000 रुपये
*कुल कीमत – 47,85,000 रुपये*