Blog

सिविल लाईन क्षेत्र से एक्टिवा वाहन चोरी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,चोरी की एक्टिवा वाहन बरामद

आरोपी है थाना तेलीबांधा का हिस्ट्रीशीटर, पूर्व में कई मामलों में रह चुका है जेल निरूद्ध

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

रायपुर । प्रार्थी चंद्रकिशोर अग्रहरि द्वारा थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 16.09.2026 को कोई चोर नेचूरल आईक्रीम दुकान के पास खड़ी उसकी एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी 04 एल एन 4699 को चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 497/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की गई। टीम द्वारा घटना स्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाने साथ-साथ अन्य माध्यमों से अज्ञात आरोपी एवं चोरी की वाहन की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान संयुक्त टीम को चोरी की वाहन एवं आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा ईकबाल खान उर्फ मोनू को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त एक्टिवा वाहन चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

आरोपी ईकबाल खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी 04 एल एन 4699 कीमती लगभग 30,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड –

गिरफ्तार आरोपी इकबाल खान थाना तेलीबांधा का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में आर्म्स एक्ट के 04 तथा मारपीट, बलवा सहित प्रतिबंधात्मक धाराओं के लगभग 10 प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध हैं तथा आरोपी उक्त मामलों में जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी – ईकबाल खान उर्फ मोनू पिता स्व. नजीर खान उम्र 25 वर्ष निवासी मौलीमाता मंदिर के पास, मौलीपारा थाना तेलीबांधा, रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *