Blog

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी नवीन तिवारी ने घर घर जाकर मांगा आशीर्वाद….मिल रहा आमजनों का साथ…. बोले,बदलेगी तस्वीर,हर गांव का होगा विकास

एक एक गांव में चल रहा जनसंपर्क अभियान

बिलासपुर । जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी नवीन तिवारी का जनसंपर्क जारी है। हर दिन सुबह से लेकर लेकर रात तक तखतपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 7 के प्रत्याशी नवीन तिवारी ने अपने चुनाव प्रचार में जनसंपर्क करके आमजनता से आशीर्वाद ले रहे है। बड़े बनर्जी और महिलाओं से प्यार और आशीर्वाद लेकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है।नवीन ने आज सुबह भकुर्रा नवापारा के आसपास जनसंपर्क किया ।इस अवसर पर उन्होंने आमजनो से कहा कि विकास के कार्य में कोई कमी नहीं होगी गांव की तस्वीर बदल दूंगा..
उन्होने बड़े छोटे सभी मतदाताओं से आशीर्वाद लिया । नवीन तिवारी ने कहा कि अगर उनकी जीत होगी तो मैं हर परिस्थिति में आपके बीच उपस्थित रहूंगा छोटे बड़े काम में मै जनता के साथ आगे खड़ा रहूंगा चाहे शिक्षा हो स्वास्थ हो या अन्य मूलभूत सुविधा पूरा कराने का प्रयास करूंगा और आपके विश्वास में खरा उतरूंगा कहकर अपने जीत लिए वोट का सहयोग और समर्थन मांगा।

युवा वर्ग होने का मिल रहा लाभ

बता दे नवीन तिवारी को युवा होने का लाभ मिल रहा है।चूंकि नवीन तिवारी युवा वर्ग के हैं और जोश जज्बे जुनून से भरे हुए है।जिसके कारण गांव वालो ने मन बनाया है कि गांव का विकास और आवाज बुलंद करने वाले को ही जिताया जाए। नवीन का कहना है कि गांव के लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। जिसके कारण उनको भी आमजनों के बीच जाने में अच्छा लग रहा है।

नवीन बोले,क्षेत्र के विकास और आमजनों की बनूंगा आवाज

नवीन तिवारी का कहना है कि आमजनों की आवाज बनकर उनकी सेवा करूंगा और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं होने दूंगा।इसके लिए चाहे गांव वालो के साथ लड़ना क्यों न पड़ें। मैं अपने किए गए वायदे से जरा भी नहीं हटूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *