Blog

तेंदुए का शिकार; नाखून,दांत समेत कई अंग मिले गायब….वन विभाग में हड़कंप…

खासखबर कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है….जिसको सुनकर लोगो के रोंगटे खड़े हो जाएंगे….यहाँ तक इस घटना के बाद से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है…और तरह तरह के सवाल उठकर सामने आ रहे है….कई लोग तो दबी जुबान से फारेस्ट के लोगो पर भी मिली भगत का आरोप लगा रहे है….कटघोरा वन मंडल के चैतमा रेंज में तेंदुए के शिकार का मामला सामने आया है। बुधवार को राहा जंगल में तेंदुए का शव मिला। जांच में पाया कि तेंदुए का नाखून, दांत समेत कई अंग गायब हैं…. तेंदुए के शिकार की सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर प्रभात मिश्रा, डीएफओ कुमार निशांत, एसडीओ चंद्रकांत टिकरिया के साथ मौके पर पहुंचे। रायपुर से डॉग स्क्वायड की टीम भी बुला ली ली गई है। चैतमा रेंज के कक्ष क्रमांक पी 25 बीट राहा में तेंदुआ का शव मिलने की सूचना पर वन विभाग में तेंदुए के अंग गायब मिलने के बाद रायपुर में बड़े अधिकारियों को सूचना दी गई। यह स्पष्ट हो गया कि तेंदुए का शिकार किया गया है। तीन पशु चिकित्सकों की टीम ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया। डीएफओ कुमार निशांत का कहना है जहर देकर तेंदुए को मारा गया है। आसपास आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के लिए अलग-अलग टीम लगाई है। रायपुर से डॉग स्क्वायड को भी बुला लिया गया है। इस क्षेत्र में पहले भी जंगली जानवरों के शिकार का मामला सामने आ चुके हैं।

जानकारी मिलने के एक घंटे के अंदर सीसीएफ बिलासपुर, डीएफ़ओ कटघोरा, एसडीओ पाली सहित समस्त स्टाफ पहुँच गये। तीन वेटनेरी की टीम के समक्ष विधिवत पोस्ट मार्तम हुआ। अपराधी के पतासाजी के लिए रायपुर से डॉग स्क्वाड बुलाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *