Blog

नवविवाहिता ने कीटनाशक पीकर की थी आत्महत्या

आरोपी पति के खिलाफ़ अपराध दर्ज

बिलासपुर ।ग्राम पचपेडी की 22 वर्षीय विवाहिता प्रतिमा कुर्रे द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में थाना पचपेडी पुलिस ने मृतिका के पति रूपेश कुर्रे के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रतिमा का विवाह वर्ष 2023 में ग्राम पचपेडी निवासी रूपेश कुर्रे से सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के कुछ ही समय बाद से रूपेश अपनी पत्नी पर चरित्र शंका कर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देने लगा। मृतिका के मायके पक्ष ने बताया कि प्रतिमा सात माह की गर्भवती थी और पति द्वारा लगातार मारपीट व धमकी दी जाती थी कि “यहां से तुम्हारी लाश ही जाएगी।” इन घटनाओं से तंग आकर प्रतिमा ने 11 मई 2025 को घास-फूस मारने की दवा पी ली थी। परिजनों द्वारा उसे गंभीर अवस्था में लाईफ केयर अस्पताल, बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 17 मई को उसकी मृत्यु हो गई।घटना की रिपोर्ट पहले तोरवा थाना में की गई थी, जिसे बाद में पचपेडी थाना स्थानांतरित किया गया। पूर्व में भी मृतिका के द्वारा मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद पति के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का अपराध पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *