पानी भरे गड्ढे से उछलकर आटो तालाब में गिरा..दो बच्चे डूबते बचायें गये

जनपद सदस्य नीलेश सिंह ने बचाई जान पहुंचाया हास्पीटल
जांजगीर।पामगढ़ से शादी में शामिल होकर लौटते हुए दर्राभाटा का सिदार परिवार आटो से उछलकर पानी भरे तालाब में गिरा । आसपास के लोगों और जनपद पंचायत सदस्य नीलेश सिंह और उनके दोस्त ने बच्चों को बचाया और सिदार परिवार को हास्पीटल पहुंचाया । बताया जा रहा है कि अनुराग सिदार, उम्र लगभग 15 साल, कुमार सिदार उम्र लगभग 65 वर्ष मुस्कान सिदार उम्र लगभग 25 साल, कृष्णा बाई सिदार उम्र 55 साल, भारती सिदार 26 साल, रानी सिदार 30 साल
अयांश सिदार 1 माह लव् सिदार 2 माह , शिवांश सिदार उम्र लगभग 6 साल , रिया सिदार उम्र लगभग 5 साल गापा सिदार उम्र लगभग 8 साल अपने रिश्तेदार की शादी में पामगढ़ गये थे और वापस घर ई आटो रिक्शा से अपने गांव दर्राभाटा लौट रहे थे ।

शाम लगभग 7.30 पर उनकी आटो अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे से पोड़ी दल्हा की तरफ मुड़ी और आटो एक गड्ढे में गयी जिसमें पानी भरा था । गड्ढे में जैसे ही आटो रिक्शा उतरा अचानक आटो रिक्शा उछलकर बगल में पानी भरें तालाब में गिर गया और बच्चे और महिलाओं में चीख पुकार मच गई। विदित हो कि सुबह और शाम को हुई बारिश ने सड़क और सूखे तालाबों को भर दिया है । इस चीख पुकार को सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला जिनमें दो छोटे दूधमुंहे बच्चे भी थे

उसी समय जनपद पंचायत सदस्य नीलेश सिंह कांग्रेस के कैंडल मार्च में शामिल होकर अपने दोस्त के साथ अपनी कार से लौट रहे थे उन्होंने इस घटना को देखा तो जल्दी से महिलाओं और बच्चों को अपनी कार में बिठाकर हास्पीटल पहुंचाया जहां उनकी जांच और फिर इलाज किया गया । सभी महिलाएं और बच्चे सुरक्षित बताये जा रहे हैं ।इस दौरान
निलेश सिंह के साथ
अनिल खांडे और
अंकित सिसोदिया, पार्षद राज सिंह शामिल रहें