Blog

रतनपुर भाजपा मंडल की मासिक बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला संपन्न, 18 शक्ति केंद्रों में वितरित किए गए कलश

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

रतनपुर। “संगठन ही शक्ति है, सेवा ही संकल्प है” की भावना के साथ भारतीय जनता पार्टी मंडल रतनपुर में संगठनात्मक मासिक बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, सेवा कार्यों को गति देने और समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान,संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर आगामी कलश यात्रा की तैयारियों के तहत मंडल रतनपुर के सभी 18 शक्ति केंद्रों पर कलश वितरण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति उत्साह देखने को मिला।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से निरंतर मजबूत हो रहा है।
नगर पालिका रतनपुर अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने कहा कि अच्छे, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं से ही संगठन मजबूत होता है। वहीं मंडल अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद (बबलू) कश्यप ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता के बल पर इस बार कोटा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलेगा और भाजपा का विधायक बनेगा।
कार्यक्रम में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी सेवा अभियानों तथा शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सेवा और संगठन के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा महामंत्री स्वीटी शर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाराज सिंह नायक, मनमोहन पांडेय, बीनू निराला, प्रशांत यादव, डॉ. सुनील जायसवाल, घनश्याम रात्रे, वासित अली, पुष्पा तिवारी, सुरेश सोनी, संतोष तिवारी, रविंद्र दुबे, मध्यम सिंह, राधेश्याम पटेल, सुमंत जायसवाल, ज्योति भानु कश्यप, रामकेश्वर साहू, भाऊ राम जायसवाल, संतोष यादव, रघुवीर सिंह, हरिशंकर यादव, जय सिंह, लोकेश्वर तिवारी, दिनेश प्रभाकर, विनोद जायसवाल, ममता पाव, इंदु यादव, कुश कहरा, घनश्याम कमलसेन, सूरज कश्यप, हर्ष पटेल, हीरा सिंह, उषा चौहान, प्रमिला कश्यप, सविता धीवर, खैरुन्निसा, शिवानी सोनी, प्रभा मानिकपुरी, विजय श्री, राजू मानिकपुरी, राहुल कश्यप, दीपेश जलकारे, राजकुमारी बिसेन, बिहारी पटेल, रामायण श्यामले, उमेश कुमार, रामायण, लक्ष्मी पटेल, शांति लाल यादव, शिव कैवर्त, शिव, अरविंद, लखन तिवारी, रामकुमार भानु, कृष्णा पैकरा, नरेश भानु, पंचराम यादव, गोपाल श्रीवास, विष्णु सिंह राजपूत, मनोज बीरको, राजकुमार साहू, धन्नू पटेल, सुखदेव सिंह, लक्ष्मण सिंह, रामखिलावन, कुणाल सारथी, कृपाल सिंह, सोनू कोसले, भगवान दास, संदीप राव, अमोल दास मानिकपुरी, सलीम कौशिक, लव कहरा, ईश्वर प्रधान, डॉ. आलोक गुप्ता सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक-सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
“सेवा ही संकल्प, संगठन ही शक्ति” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *