Blog

भाजपा मंडल रतनपुर के द्वारा राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के 300 वे जयंती के अवसर पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

रतनपुर,,,,,भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल द्वारा जगदेव बंद तलाब स्थित शिव मंदिर, प्रांगण, घाट पचरी और आस पास की साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया

जगदेव बंद तालाब के आसपास के कूड़ा करकट को हटाकर तालाब की पचरी की सफाई की गई इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप ने कहा कि,,, हम सभी को अपने आसपास साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए, किसी भी सार्वजनिक जगह पर कचरा ना फेके और अपने आसपास के जगह को साफ रखें यह हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि नगर को स्वच्छ और साफ बनाए रखें,
वही मंडल अध्यक्ष बबलू कश्यप ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि,,, राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी का पूरा जीवन मानव सेवा में व्यतीत हुआ और उन्होंने मानव कल्याण के लिए काम किया,हम सभी को उनके पद चिन्हो पर चलकर मानव कल्याण के लिए काम करना चाहिए,

तालाब परिसर में चलाए गए स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप, मंडल अध्यक्ष दुर्गा बबलू कश्यप, डा सुनिल जायसवाल, संतोष तिवारी, सुरेश सोनी, रविंद्र दुबे, संतोष यादव, महामंत्री ज्वाला कौशिक, महामंत्री प्रशांत यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष बीनू निराला, ज्ञानेंद्र कश्यप, दिनेश प्रभाकर,डा चंद्र कुमार, पार्षद सूरज कश्यप, पार्षद घनश्याम कमलसेन, राजकुमारी बिसेन, पार्षद इंदु यादव, विजय श्री, पार्षद हर्ष पटेल, शंकर राव, रामा जायसवाल, राहुल कश्यप, प्रेमांशु तिवारी, पार्षद कुश कहरा, द्वारिका पटेल, रामायण वैष्णव, कृपाल सिंह, रामायण श्यामले, मनोज सारथी, दिलीप रजक, नाथू राम, रामकुमार कश्यप, प्रहलाद कश्यप, एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *