बूचड़खाने जा रहे 30 गौवंश से भरा ट्रक पकड़ाया

गौ तस्करी का हुआ खुलासा
पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जोंधरा से गुरुवार को गौ तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है।
बिलासपुर।पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जोंधरा से गुरुवार को गौ तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है।गौरक्षकों और हिंदू संगठनों की सतर्कता से एक ट्रक पकड़ा गया, जिसमें करीब 30 गौवंश भरे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि इन्हें बूचड़खाना ले जाया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, ट्रक को ग्रामीणों और गौरक्षकों ने संदिग्ध मानकर रोका और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया और चालक सहित मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी गौवंशों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गौवंशों को कहां और किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।