जब MLA ने फॉरेस्टर को लगाई जमकर फटकार….बोले,क्षेत्र के काम की पूरी जानकारी होनी चाहिए,क्या मुझे जानकारी देना उचित नहीं समझते….
बिलासपुर। विधायक ने सरेराह न्यू सर्किट हाउस में एक फॉरेस्टर को फटकार लगाई,फटकार की खबर पाकर हड़कंप गया।इस बीच विधायक ने कहा कि कई काम अधूरे पड़े हुए है।इसके बाद भी संपर्क करके काम नहीं करना और जानकारी नहीं देना कहां की परंपरा है।
यह शब्द सुनकर फॉरेस्टर की पैरों तले खिसक गई और चुप चाप खड़े होकर विधायक की फटकार सुनता रहा।
दरअसल न्यू सर्किट हाउस में गुरुवार को वन मंत्री पहुंचे हुए थे।इसी बीच वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी स्वागत करने के लिए पहुंचे हुए थे।जिन्होने मंत्री का स्वागत किया लेकिन उसके बाद एक कमरे में जाकर बैठ गए।इसी बीच बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला निकले और अचानक उन्होंने पूछा कि खोधरा रेंज में कौन काम करता है।तब
खोधरा प्रभारी फॉरेस्टर नमित तिवारी विधायक के पास पहुंचे और बताए कि उनकी ड्यूटी है और वे ही पूरा काम देख रहे है।
इतने में विधायक सुशांत शुक्ला भड़क गए और सीधे बोले कि आप कौन है और मैं कौन हूं। तब फॉरेस्टर ने विधायक से कहा कि आप क्षेत्र के विधायक है तब विधायक शुक्ला ने कहा कि जब आप मुझे जानते है तो फिर क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य और सड़क के कार्य की जानकारी क्यों नहीं देते है।बिना जानकारी दिए काम कैसे होगा।क्षेत्र का हर हाल में विकास करना है और इसमें किसी तरह की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।इसके बाद भी मेरे विधानसभा अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की मुझे जानकारी नहीं दी जा रही है।यह सुनकर फॉरेस्टर नमित तिवारी पसीने से पानी पानी हो गया और थर थर कांपने लगा।सरेराह फटकार पड़ने से फॉरेस्टर की n सिर्फ हालत खराब हुई बल्कि शर्म से पानी पानी होने लगा।बाद में उसने विधायक को सॉरी कहकर निकल गए।यह देखकर पल भर के लिए सर्किट हाउस में माहौल बना रहा।