स्कूल में शिक्षकों की शराब और मुर्गा पार्टी…..शराब पीकर प्रधान पाठक और शिक्षक ने बच्चों को दी गालियां…..तीनों।शिक्षक हुए निलंबित….समूह पर भी गिरेगी गाज…..DEO बोले जांच करके होगी आगे भी कार्रवाई
डरकर घर भागे बच्चे
बिलासपुर।स्कूल में शराबी प्रधान पाठक और शिक्षकों ने मुर्गा तथा शराब पार्टी का आयोजन किया था। इन्होंने मध्याहन भोजन बनाने वाली महिला रसोइया से स्कूल में चिकन बनवाया और स्कूल में ही शराब मुर्गा पार्टी करने बैठ गए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल मस्तूरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रधानपाठक राजेश्वर मरावी और शिक्षक मनोज नेताम ने कार्यालय कक्ष में शराब पी और मुर्गा पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान कक्षा में बच्चे और महिला रसोइयां भी मौजूद थीं। नशे में धुत शिक्षक बच्चों से गाली-गलौज करने लगे, जिससे बच्चे डर के मारे घर लौट गए और पूरी घटना की जानकारी अपने अभिभावकों को दी। अब इसका वीडियो अभी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
बता दे मस्तूरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला रहटाटोर में सात अक्टूबर को घटित हुआ है,जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। ग्रामीणों और बच्चों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है। शिक्षक अक्सर नशे में स्कूल आते हैं, गुटखा-खैनी खाते हैं और सफाई तक बच्चों से करवाते हैं। पहले भी इन शिक्षकों के खिलाफ शिकायतें ब्लॉक शिक्षा कार्यालय तक पहुंच चुकी थीं, लेकिन विभाग ने कार्रवाई करने के बजाय कोई कार्यवाही नहीं की,जिसकी वजह से उनके हौसले बुलंद होते रहे।
*शराबी प्रधान पाठक और शिक्षक की वजह से शैक्षणिक माहौल खराब*
विद्यालय में विद्यार्थियों की कुल दर्ज संख्या 145 है और यहां चार शिक्षक पदस्थ हैं, लेकिन शराबी प्रधान पाठक और शिक्षक की वजह से शैक्षणिक माहौल खराब हो गया है।। स्कूल समय में शराब और मुर्गा पार्टी की यह करतूत शिक्षा के मंदिर में पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
जबकि इसके पहले भी इस तरह की घटनाएं हुई है लेकिन कोई कुछ नहीं कहता था बल्कि शिक्षक के नाम पर छोड़ दिया जाता था।जिसका पूरा फायदा उठाकर शिक्षक उठाते थे और स्कूल जैसे शिक्षा के मंदिर को
शर्मसार करने में जरा भी नहीं चुकते है।
*जनप्रतिनिधियों का गंभीर आरोप*
स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की ढिलाई और संरक्षण की वजह से नशे में धुत शिक्षक खुलेआम बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।जबकि शिक्षकों के कारण ही बच्चों का भविष्य तय होता है और अगर गुरुजी लोग ऐसा करेंगे तो बच्चों का भविष्य क्या होगा यह सोचने वाली बात है।
*बच्चो ने स्कूल में देखा है शिक्षक को शराब पीते*
स्कूल में सात अक्टूबर को सामाजिक अंकेक्षण आयोजित किया गया था। इसी दौरान अतिथि स्वागत के नाम पर प्रधान पाठक राजेश्वर मरावी और शिक्षक मनोज नेताम ने स्कूल में शराब और मुर्गा पार्टी का आयोजन किया था। मध्यान भोजन बनाने वाली महिला रसोइया से इन्होंने चिकन बनवाई। फिर स्कूल के कार्यालय कक्ष में बैठकर प्रधान पाठक राजेश्वर मरावी, शिक्षक मनोज नेताम और एक अन्य शिक्षक ने शराब पी। स्कूल के बच्चों ने बताया कि उन्होंने प्रधान पाठक और शिक्षकों को शराब पीते हुए देखा है। बच्चों के अनुसार शिक्षक और भी दिन शराब पीकर स्कूल आते हैं।
*शराबी शिक्षकों ने महिला रसोइया के सामने बच्चों से की गाली गलौज*
शराबी शिक्षकों ने महिला रसोइया की उपस्थिति में ही बच्चों से गाली गलौज भी की। महिला रसोईया ने खुद इस बात की पुष्टि शिक्षा विभाग में की है।महिला रसोइया ने बताया कि सर के कहने पर चिकन बनाया गया था।
*वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग आया हरकत में*
वायरल वीडियो के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और शराबी शिक्षकों पर कार्रवाई की,इसमें प्रधानपाठक राजेश्वर मरावी और शिक्षक मनोज नेताम को डीईओ ने निलंबित कर दिया है। जिनकी विभागीय जांच भी होगी।इसके अलावा समूह और एक और शिक्षक को भी निलंबित करने की प्रक्रिया जारी है।
वर्जन
शराबी शिक्षकों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।इसमें प्रधान पाठक और दो
शिक्षक समेत महिला समूह को भी निलंबित किया गया है।
विजय टांडे
डीईओ बिलासपुर