Blog

समागुड़ी में कांग्रेस ने तेज किया जनसंपर्क : अरविंद शुक्ला

बिलासपुर ।असम में भूपेश बघेल द्वारा सौंपे गए दायित्व के तहत समागुड़ी विधानसभा क्षेत्र में अपने कर्तव्य के निर्वहन के लिए हम पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ मैदान में उतर चुके हैं।

पर्यवेक्षक अरविंद शुक्ला के अनुसार लगातार जनसंपर्क, पब्लिक मीटिंगों और कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर जारी है। आगामी चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और जनता तक कांग्रेस की बात पहुंचाने का हमारा अभियान पूरी गति से चल रहा है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं पर हमले, कांग्रेस के पंडालों में आगजनी, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और उन्हें डराने-धमकाने जैसी घटनाएं लोकतांत्रिक माहौल के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।
शुक्ला ने कहा कि लेकिन हम कांग्रेसी डरने वाले नहीं हैं, न हमले हमारे कदम रोक सकते और न आगजनी हमारे संकल्प को जला सकती हैं।


हम लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं और इन अलोकतांत्रिक ताकतों का लोकतांत्रिक तरीके से डटकर मुकाबला करेंगे।जनता के बीच जाएंगे, संगठन को मजबूत करेंगे और लोकतंत्र की आवाज को बुलंद करते हुवे जीत का परचम लहरायेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *