सामाजिक समरसता बनाये रखने के लिए सर्व समाज प्रमुखों की बैठक का आयोजन

मुंगेली,लोरमी एवं पथरिया अनुभाग से 150 से अधिक सर्व समाज प्रमुख एवं सामाजिक प्रतिनिधि बैठक में हुये उपस्थित
बिलासपुर /मुंगेली/ जिला कलेक्टर कुंदन कुमार की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन पर पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान पहल के तहत संवाद सभा कक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली में सामाजिक समरसता बनाये रखने के लिए सामाजिक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में साइबर अपराध, यातायात नियम के पालन, नशामुक्ति एवं बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुये सामाजिक स्तर पर सामाजिक बुराईयां एवं कुरितियां साइबर फ्रॉड के प्रलोभन में नहीं आने, नशा से दूर रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने व कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने पर प्रतिबंधित करने के संबंध में बातें बतायी। बैठक में जिले के 150 से अधिक समाज प्रमुख एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अभियान पहल’ के तहत समाज प्रमुखों के बैठक कार्यक्रम में जिला कलेक्टर कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल व जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समाज प्रमुखों को विभिन्न विषयों साइबर अपराध, यातायात के नियम व उसके पालन, नशामुक्ति एवं बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया जाकर समाज प्रमुखों से बोला गया कि अपने सामाजिक स्तर पर पालन करते हुये अपने-अपने समाज के लोगों को सामाजिक बुराईयां एवं कुरितियां साइबर फ्रॉड बचने व उनके प्रलोभन में नहीं आने, नशा नही करने व नशा से दूर रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने व कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने पर प्रतिबंधित कर परिवार एवं समाज में जागरूकता फैलाने अपील की गयी। समाज प्रमुखों द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रश्नात्मक चर्चा किये जिसके संबंध में जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सारगर्भित बातें बतायी गयी, और अपने परिवारिक एवं सामाजिक स्तर पर जन जागरूक, सामाजिक समरसता एवं भाईचारा विस्थापित करते हुये परिवार एवं समाज की विकास करने की बातें बतायी गयी।
बैठक कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अनुुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल, हरविंदर सिंह, रक्षित निरीक्षक श्रीमती नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा, सर्व समाज प्रमुख एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।