सेमरताल में विकसित भारत संकल्प अभियान संगोष्ठी का आयोजन….मौजूद किसानों को जल संरक्षण के लिए किया गया जागरूक

कृषि विधान केंद्र के नेतृत्व में हुआ आयोजन
बिलासपुर । ग्राम पंचायत सेमरताल में विकसित भारत संकल्प अभियान अंतर्गत संगोष्ठी आयोजित किया गया
जिसमें जनपद सदस्य राजेंद्र साहू , सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी समिता रात्रे, डॉक्टर शिल्पा कौशिक, डॉक्टर त्रिपाठी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आर, एस, गौतम , ग्रा.कृषि. वि. अ शिवानी गौरहा, व कृषि विज्ञान केंद्र एवं महाविद्यालय से आए अन्य सदस्य व जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित 175 कृषकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ ही जल संरक्षण करने हेतु अनुरोध किया गया। साथ ही धान के बदले अन्य फसल लगाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आर एस गौतम ने कृषकों को ग्रीष्मकालीन धान से हो रहे नुकसान के बारे में बताते हुए कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जन जानकारी दी

।साथ ही कृषि में लगातार धन लेने से मृदा में हो रहे परिवर्तन की जानकारी दी।डॉ शिल्पा कौशिक मोदी ने प्राकृति खेती तथा जैविक खेती की जानकारी के साथ साथ कृषकों को धान के बदले दलहन तिलहन की जानकारी दी।डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी ने कृषकों को आत्मनिर्भर कैसे बने की जानकारी श्रेष्ठ ही साथ खेती मै उद्यमी कैसे बने इसकी जानकारी दी।

सेमरताल ग्राम की कृषक उद्यमी सुश्री शिल्पी राजपूत सुरभि गौशाला ने महिलाओं को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया।कृषि विभाग से शिवानी गौरहा,अमित सिंह ठाकुर,किसान संघ के राजू सिंह ,ड्रोन चालक दीवार आदि विशेष योगदान रहा जिससे कार्यक्रम सफल हुआ।