दशक पश्चात प्राचार्य पदोन्नति की बाट जोहते शिक्षकों को हाई कोर्ट से स्टे हटते ही खुशियां मिली

बिलासपुर ।उक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के उप प्रांताध्यक्ष डॉ अशोक कुमार गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष मुंगेली अत्री प्रताप सिंह ने बताया कि 2013 के बाद से राज्य में प्राचार्य पदोन्नति नहीं हुई थी , नब्बे प्रतिशत से अधिक हाई स्कूल , हायर सेकेण्डरी स्कूल प्राचार्य विहीन थे ,संस्था प्रमुख की पदस्थापना नहीं होने से अनुशासन और शिक्षा गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा था ,सैकड़ों योग्यता और पात्रताधारी शिक्षक पदोन्नति की राह ताकते सेवानिवृत्त और मृत हो गए। वर्तमान सरकार से सत्ता संभालते ही छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग के भारसाधक एवं मुख्यमंत्री से मिलकर इस पर व्यापक और सारगर्भित चर्चा कर शीघ्र प्राचार्य पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की थी जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रूप से लेकर विभाग को प्राचार्य के आदेश जारी करने के निर्देश दिए। जिसका परिणाम हुआ कि 30 अप्रैल को लगभग 3000 शिक्षकों को प्राचार्य के रूप में पदोन्नत कर दिया गया । परन्तु कुछ शिक्षकों ने मामला कोर्ट में ले जाकर उलझा दिया। शासन ने कोर्ट में मजबूती से पक्ष रखा और आज पदोन्नति पर स्टे हट गया। वर्षों बाद मिली इस पदोन्नति से प्रदेश के पूरे शिक्षक प्रसन्न हैं। शिक्षक संघ ने बहुप्रतीक्षित पदोन्नति के लिए कोर्ट का एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। शिक्षक संघ ने यह भी मांग रखी है कि प्राचार्य पदस्थापना में पारदर्शी व्यवस्था का पालन किया जावे ताकि भ्रष्टाचार और लेनदेन की आशंका को रोका जा सके । शिक्षक संघ ने त्रुटिरहित पदस्थापना के लिए एक सुझाव भी शासन को प्रेषित किया है।
प्राचार्य पदोन्नति आदेश जारी करने पर शासन का ,मुख्यमंत्री का , शिक्षा सचिव ,शिक्षा संचालक का आभार प्रगट करने वालों में प्रांताध्यक्ष संजय ठाकुर , प्रमुख संगठन मंत्री ओंकार सिंह ,कार्यकारी प्रांताध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी , प्रांतीय महामंत्री मनोज राय , प्रांतीय कोषाध्यक्ष गया राम राजवाड़े ,प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार गुप्ता, टेकराम सेन , सतीश तिवारी , मीडिया प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष कांकेर टिकेश ठाकुर , प्रांतीय कार्यकारिणी श्रीमती कांतेश्वरी तेता, संभागीय अध्यक्ष तरुण राठौर, संभागीय सचिव प्रमोद हंसराज, संगठन मंत्री शंकर दयाल साव, जिला अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास, अत्रि प्रताप सिंह, जिला संगठन मंत्री राजेश कश्यप, जिला सचिव संतोष तिवारी , जिला उपाध्यक्ष कुमार श्रीवास, रमेश तिवारी, श्रीमती वनमाला तिवारी, जिला सहसचिव जगदीश साहू रामभरोस श्रीवास मधुसूदन शर्मा,प्रताप चंद देवांगन, डॉ. रामबाबू गुप्ता, ईश्वर प्रसाद तिवारी, ईश्वर प्रसाद शर्मा, प्रफुल्ल यादव, आकाश परिहार, श्रीमती निशा पटेल. श्रीमती अनीता श्रीवास, श्रीमती बीना तिवारी, नॉर्वे लता एक्का , समस्त ब्लाक ,तहसील के पदाधिकारी आदि शामिल हैं।