Blog

रायपुर में सूदखोर तोमर बंधुओं पर चला बुलडोजर,अवैध दफ्तर जमींदोज….

रायपुर। राजधानी रायपुर में परदेसिया सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. आज नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुलडोजर के साथ फरार बदमाश रोहित तोमर के भाटागांव के साईं नगर स्थित दफ्तर पर बड़ी कार्रवाई की. यह दफ्तर बिना नक्शे और अनाधिकृत रूप से बनाया गया था और बताया जा रहा है कि यहीं से तोमर बंधु अपना अवैध सूदखोरी का धंधा चलाते थे।

अवैध धंधे का गढ़ था यह दफ्तर..

जानकारी के मुताबिक, फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर ने यह दफ्तर अपनी पत्नी भावना तोमर के नाम से खोल रखा था. इसी जगह से वह और उसका भाई वीरेंद्र तोमर मिलकर अवैध रूप से ब्याज पर पैसा देने का काम करते थे. पुलिस पिछले कुछ समय से इन दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है और वे अभी भी फरार हैं.

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, सामान निकाला गया बाहर..

कार्रवाई के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. निगम की टीम ने दफ्तर के अंदर मौजूद सामान को बाहर निकालना शुरू कर दिया. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम ‘प्रहरी’ भी प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर मौजूद थी. इस कार्रवाई से साफ संदेश दिया गया है कि अवैध गतिविधियों और सूदखोरी के खिलाफ प्रशासन अब और भी सख्त हो गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *