सड़कों की हालत खराब, नहीं हो रहा मरम्मत….कांग्रेस को मिला मौका उतर गई सड़क पर

बिलासपुर। खराब सड़क को लेकर अब कांग्रेस सड़क पर आ गई है यही वजह है कि कांग्रेस बारिश की वजह से खराब हुई सड़कों के मरम्मत को लेकर आंदोलन की राह पकड़ चुकी है । इसी कड़ी में गुरुवार को कांग्रेस ने सरकंडा से डीएलएस कॉलेज से खमतराई को जोड़ने वाली सड़क पर धरना प्रदर्शन किया ।इस दौरान कांग्रेसियों ने मांग रखी कि यह सड़क कई सालों से यूं ही जर्जर पड़ी है लेकिन उसके बाद भी इस दिशा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है
लगातार ध्यान आकर्षित करने के बाद भी जिला प्रशासन के द्वारा सड़क मरम्मत को लेकर कोई पहल नहीं की गई है जबकि विधायक को भी इस संबंध में अवगत कराने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत नहीं होने पर प्रशासन का भी घेराव करने की चेतावनी दी है।
कांग्रेसी बोले,विकास के नाम पर सिर्फ दिखावा
नाराज कांग्रेसी बोले,की भाजपा सरकार सिर्फ विकास के नाम पर दिखावा कर रही है।इसी कारण सड़को की हालत खराब है।दिनों दिन सड़क खराब होता जा रहा है।जिसके कारण लोग शासक हड़सोंके भी शिकार हो रहे है।
कांग्रेसियों ने सड़क पर लगाए पौधे
बड़े गड्ढे और जलभराव कों देखते हुए कांग्रेसियों ने पौधा लगाया और भाजपा सरकार को जमकर कोसा,बोले कि शहर के सड़को की हालत इस कदर खराब है कि इसमें पौधारोपण किया जा सकता है।जगह जगह गड्ढे होने से जलभराव होने लगा है।जिसके लिए कई बार शिकायत करके अवगत कराया गया है।बावजूद इसके जिला प्रशासन और विधायक सुनने को तैयार नहीं है।