अरपापार को अलग नगर निगम बनाने की मांग अब केंद्रीय राज्यमंत्री से भी….अमित तिवारी ने तोखन साहू से कहा,क्षेत्र के विकास के लिए बनाना चाहिए अलग नगर निगम….

बिलासपुर । नागरिक सुरक्षा मंच के संयोजक अमित तिवारी के नेतृत्व में केंद्रीय राज्य मंत्री से एक मुलाकात की गई।जिसमें अमित तिवारी के मंच के माध्यम से अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग की।
केंद्रीय राज्यमंत्री
से उन्होंने कहा कि पृथक निगम बनने से भरपूर विकास होगा।रायपुर की तर्ज पर दो निगम रहना चाहिए जिससे क्षेत्र का विकास और काम भी
अच्छा होगा।
दरअसल नागरिक सुरक्षा मँच द्वारा पृथक अरपापार निगम की महत्वपूर्ण माँग को लेकर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू से मुलाकात की।
मँच का प्रतिनिधि मण्डल संयोजक अमित तिवारी के नेतृत्व में मुलाक़ात कर अरपापार को पृथक नगर निगम बनाये जाने संबंधी ज्ञापन सौंपकर चर्चा की । जिस पर उन्होंने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त करते हुये इस विषय को आगे प्रेषित कर चर्चा किए जाने का आश्वासन दिया । प्रतिनिधि मंडल अमित तिवारी सहित गौरव तिवारी देवेंद्र मिश्रा , मनोज शर्मा
,रमेश सोनकर ,अभिषेक साहू,ऋषि गौतम , श्याम मोहन दूबे सहित मंच के लोग शामिल थे ।
अमित तिवारी बोले, आसपास के क्षेत्रों को जोड़कर बनाया का सकता है निगम
अरपापार को अलग नगर निगम बनाने की मांग को लेकर अमित तिवारी का कहना है कि यह मांग काफी।पुरानी है।जिसके लिए लड़ाई लड़ी।जा रही है। जबकि इसकी काफी जरूरत है।ताकि क्षेत्र का भरपूर विकास हो सके और बिलासपुर।जिला भी बढ़ सके।इसके लिए निगम को बनाना होगा और रायपुर की तर्ज पर दो निगम जिले में होना चाहिए।ताकि निगम के माध्यम से विकास हो सके।